प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ट्रंप: ग्रीनलैंड वार्ता सहमति के करीब

ट्रंप ने बताया—ग्रीनलैंड पर वार्ता सहमति के करीब पहुंची

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड पर बातचीत शुरू हो गई है और इस पर लगभग सहमति बन चुकी है।

ट्रंप ने बताया—ग्रीनलैंड पर वार्ता सहमति के करीब पहुंची

Donald Trump |

एयर फोर्स वन में दिया बयान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड पर बातचीत शुरू हो गई है और इस पर लगभग सहमति बन चुकी है। उन्होंने इस संभावित समझौते को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से ग्रीनलैंड पर वार्ता और यूरोपीय नेताओं के साथ संपर्कों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पहले ही आगे बढ़ चुकी है।

काफी हद तक बनी सहमति

ट्रंप ने कहा, “हमने बातचीत शुरू कर दी है और मुझे लगता है कि इस पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। वे चाहते हैं कि हम ऐसा करें। राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिये से यह एक बहुत महत्वपूर्ण और अच्छा सौदा होगा।”

यूरोपीय नेताओं से बातचीत पर स्पष्टता नहीं

हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हाल के दिनों में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर या अन्य यूरोपीय नेताओं से सीधे बातचीत की है या नहीं।

डेनमार्क ने भी वार्ता को बताया सकारात्मक

इससे पहले, डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने कहा था कि ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर डेनमार्क, अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच प्रारंभिक वार्ता अच्छी रही है, हालांकि मतभेद अब भी बने हुए हैं।

वाशिंगटन में हुई अहम बैठक

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 14 जनवरी को वाशिंगटन में रासमुसेन और ग्रीनलैंड की विदेश मंत्री विवियन मोट्जफेल्ड ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी।

संयुक्त कार्य समूह पर सहमति

इस दौरान ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा पर चर्चा के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति बनी थी

यह भी पढ़े: बलूचिस्तान: सेना का दावा, 92 लड़ाके मारे गए

https://www.primenewsnetwork.in/india/balochistan-army-claims-92-killed/131466

Related to this topic: