अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ डील एकदम करीब है। साथ में उन्होंने उल्लेख किया कि वार्ता विफल होने की स्थिति में सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला है।
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ डील एकदम करीब है। साथ में उन्होंने उल्लेख किया कि वार्ता विफल होने की स्थिति में सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला है। ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' को बताया कि किसी भी समझौते में परमाणु हथियारों के खिलाफ गारंटी जरूर होनी चाहिए।
डील या विनाश, ट्रंप ने दोनों रास्ते रखे खुले
'फॉक्स न्यूज' के साथ एक भेंटवार्ता में ट्रंप ने कहा- 'हम महान डील करने जा रहे हैं या फिर सैन्य कार्रवाई पर लौटेंगे और इसे समाप्त कर देंगे। हम एक बहुत अच्छी डील के करीब पहुंच गए हैं। हम अच्छा कर पाए तो ठीक अन्यथा युद्ध विभाग की कार्रवाई शुरू कर देंगे। ट्रंप ने वेनेजुएला समेत अन्य पिछली कार्रवाइयों की समानता का उल्लेख किया कि उन्हें 'एक दिन में फतह किया', लेकिन वे उम्मीद करते हैं कि डील हो जाएगी और सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी।
होर्मुज जलमार्ग खोलने की शर्त
उन्होंने उल्लेख किया कि तत्काल समझौते पर हस्ताक्षर करना हितकर होगा, जैसे होर्मुज जल मार्ग खुल जाएगा। ईरान के बारे में ट्रंप ने उल्लेख किया किया कि हमने उसकी सेना को पराजित किया है। हम जल्दी डील चाहते हैं ताकि होर्मुज जलमार्ग जल्द खुल जाए। उन्होंने कहा कि हम एक गारंटी अवश्य चाहते हैं कि ईरान के पास परमाणु बम नहीं हो।
यह भी पढ़ें: नियम बदलकर बैकफुट पर ट्रम्प प्रशासन, ग्रीन कार्ड विवाद को दबाने की कोशिश