प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डॉलर पर दिखेंगे अब ट्रंप के हस्ताक्षर

अमेरिकी डॉलर पर अब दिखेंगे ट्रंप के हस्ताक्षर

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर बड़ा फैसला, अब भविष्य की अमेरिकी मुद्रा पर वित्तमंत्री के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर भी नजर आएंगे।

अमेरिकी डॉलर पर अब दिखेंगे ट्रंप के हस्ताक्षर

Finance News |

वाशिंगटन। अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ समारोहों के हिस्से के रूप में वित्त विभाग ने गुरुवार को घोषणा की कि भविष्य की अमेरिकी मुद्रा पर वित्तमंत्री स्काट बेसेंट के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर भी दिखाई देंगे।

250वीं वर्षगांठ पर बड़ा फैसला

यह घोषणा अमेरिकी वित्त विभाग ने अपनी वेबसाइट पर सरकारी वक्तव्य के रूप में की है। अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में देश की मुद्रा पर वित्तमंत्री के साथ मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर भी दिखेंगे।

1861 के बाद पहली बार होगा ऐसा

साल 1861 में डॉलर बिल की शुरुआत होने के बाद यह अमेरिकी इतिहास की पहली घटना होगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अमेरिकी ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

‘स्वर्ण युग’ के आर्थिक सुधारों का जिक्र

उन्होंने लिखा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के हस्ताक्षर वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर के साथ अमेरिकी मुद्रा पर नजर आएंगे। यह राष्ट्रपति के नेतृत्व और देश के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, जिसका देश पर लंबे समय तक प्रभाव रहेगा। बीच ने आगे कहा इतिहास में राष्ट्रपति की पहचान अमेरिका के 'स्वर्ण युग' के आर्थिक सुधारों के निर्माता के रूप में है।

यह भी पढ़े: आईएईए चेतावनी: बुशहर पर हमले से रेडिएशन खतरा

https://www.primenewsnetwork.in/world/iaea-warns-bushehr-attack-risks-radiation/152178

Related to this topic: