राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक एआई से तैयार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ट्रंप को टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट को कूड़ेदान में फेंकते और उसके बाद डांस करते दिखाया गया है।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से तैयार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ट्रंप को टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट को कूड़ेदान में फेंकते और उसके बाद डांस करते हुए दिखाया गया। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया, जब उसका आखिरी एपिसोड हाल ही में प्रसारित हुआ।
इलेक्शन के थीम सांग पर डांस कर रहे ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप आए दिन इस तरह की एआई वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में स्टीफन कोल्बर्ट का यह वीडियो उन्होंने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही कोल्बर्ट कहते हैं कि लेडिज एंड जेंटलमैन हमारे फाइनल ब्रॉडकास्ट में आपका स्वागत है, तभी ट्रंप पीछे से आते हैं और उन्हें कॉलर से उठाते हैं और डस्टबिन में फेंक देते हैं। इसके बाद उनके इलेक्शन के थीम सांग की धुन बजती है और ट्रंप डांस करने लगते हैं।
कुछ ही मिनट में लेट-नाइट टॉक शोज में शामिल हुआ
इस शो की शुरुआत 2015 में हुई थी और कुछ ही समय में यह अमेरिका के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लेट-नाइट टॉक शोज में शामिल हो गया। अब शो के खत्म होने और ट्रंप द्वारा शेयर किए गए (एआई) वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस और तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ेंः अमेरिका की अत्यधिक मांगें युद्धविराम में बाधा बन रहींः ईरान