प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रोजेक्ट फ्रीडम निलंबित

डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को किया निलंबित, ईरान के साथ समझौते की बढ़ी उम्मीदें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाई जा रही 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अस्थाई तौर पर निलंबित करने की घोषणा की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को किया निलंबित ईरान के साथ समझौते की बढ़ी उम्मीदें

Trump Suspends 'Project Freedom' Amid Potential Deal with Iran |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाई जा रही 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अस्थाई तौर पर निलंबित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी जारी रहेगी।

पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया गया यह कदम

'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने कहा है-' वाशिंगटन, तेहरान और अन्य देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह भी दावा है कि ईरान के खिलाफ अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण सैन्य बढ़त हासिल करने और ईरानी प्रतिनिधियों से वार्ता में समझौते की संभावना के मद्देनजर भी यह पहल की गई है।

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी और अमेरिकी रणनीति पर बयान

ट्रंप ने यह भी उल्लेख किया कि प्रोजेक्ट फ्रीडम के अस्थाई निलंबन की घोषणा करने के पीछे यह भी देखना है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को अंतिम रूप दिया जा है या नहीं और हस्ताक्षर होता है कि नहीं। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को पहले कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने आक्रामक अभियान को पूरा कर लिया है, जिसे उसने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/will-reopen-false-cases-against-bjp-workers-suvendu/183107

भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे फिर खुलवाएंगे- शुभेंदु

Related to this topic: