प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फोकस विश्व बाजार में तेल की निर्बाध आपूर्ति पर

ट्रंप ने ईरान को चेताया - तेल आपूर्ति में बाधा डाली तो और जोरदार हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को चेताया कि अगर उसने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरू मध्य के जरिए वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित करने की कोशिश की तो उसपर और जोरदार हमला होगा।

ट्रंप ने ईरान को चेताया - तेल आपूर्ति में बाधा डाली तो और जोरदार हमला

ट्रंप ने ईरान को चेताया - तेल आपूर्ति में बाधा डाली तो और जोरदार हमला

अमेरिका का फोकस विश्व बाजार में तेल की निर्बाध आपूर्ति पर 

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को चेताया कि अगर उसने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरू मध्य के जरिए वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित करने की कोशिश की तो उसपर और जोरदार हमला किया जाएगा। 'आपरेशन इपिक फर्री' की चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का फोकस किसी भी तरह विश्व बाजार में तेल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर है। 
 नेशनल डोराल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' हाल के वर्षों के सबसे बड़े सैन्य अभियानों में से एक है। ट्रंप ने कहा, 'पिछले नौ दिनों में हमने दुनिया के सबसे शक्तिशाली और जटिल सैन्य हमलों और अभियानों में से कुछ को अंजाम दिया है।' उन्होंने दावा किया कि इस अभियान से ईरान की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसमें उसकी नौसेना, ड्रोन ढांचा और मिसाइल लॉन्च सिस्टम शामिल हैं।
ट्रंप ने कहा, 'हमने ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। उसकी नौसेना का बड़ा हिस्सा समुद्र में डुबो दिया गया है।' उन्होंने बताया कि ईरान के लगभग 50 नौसैनिक जहाज नष्ट कर दिए गए हैं। ट्रंप ने कहा, 'करीब 50 जहाज थे। मुझे अभी जानकारी दी गई है कि कुल 51 जहाज नष्ट हुए हैं।'
राष्ट्रपति के अनुसार लगातार किए गए हमलों के कारण ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता में भी भारी कमी आई है। उन्होंने कहा, 'उनकी मिसाइल क्षमता अब करीब 10 प्रतिशत या उससे भी कम रह गई है।' ट्रंप ने यह भी बताया कि अब ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि वे ड्रोन कहां बनाते हैं और उन सभी ठिकानों पर एक-एक करके हमले किए जा रहे हैं।'
ट्रंप के मुताबिक इस अभियान के दौरान अब तक 5,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इनमें हथियार भंडार, मिसाइल लॉन्चर और उत्पादन केंद्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः

ईरान के एक और स्कूल पर अमेरिका का मिसाइल हमला

https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-misile-attacked-on-school/148324

Related to this topic: