प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नोबल पुरस्कार नॉर्वे सरकार नहीं समिति देती..

ट्रंप को बताया, नोबल पुरस्कार नॉर्वे सरकार नहीं समिति देती

Norway : ओस्लो (नार्वे) नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश मिला है, जिसमें..

ट्रंप को बताया नोबल पुरस्कार नॉर्वे सरकार नहीं समिति देती

Norway : ओस्लो (नार्वे) नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश मिला है, जिसमें उन्होंने नोबल पुरस्कार न मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने को लेकर नाराजगी जताई थी। प्रधानमंत्री स्टोरे ने साफ शब्दों में कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे सरकार नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र नोबेल समिति द्वारा दिया जाता है।

स्टोरे ने बताया कि उन्होंने यह बात स्वयं ट्रंप को भी स्पष्ट रूप से समझाई है। उन्होंने कहा मैंने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट किया है कि यह सर्वविदित तथ्य है कि नोबेल शांति पुरस्कार का निर्णय एक स्वतंत्र समिति करती है, न कि नॉर्वे सरकार। प्रधानमंत्री स्टोरे के अनुसार, ट्रंप का यह संदेश उस समय आया जब उन्होंने और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने मिलकर अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ बढ़ोतरी का विरोध करते हुए ट्रंप को एक संदेश भेजा था।

यह टैरिफ नॉर्वे, फिनलैंड और कुछ अन्य देशों पर लगाए जाने की बात कही गई थी। स्टोरे ने बताया कि उन्होंने स्थिति को शांत करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए ट्रंप के साथ फोन कॉल का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि, ट्रंप ने अपने जवाबी संदेश को अन्य नाटो नेताओं के साथ साझा करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dollar-vs-rupee-rbi-concern-grows/105658

Related to this topic: