अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की कि ईरान सरेंडर करे। ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच तत्काल युद्ध विराम की संभावनाओं को खारिज किया।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की कि ईरान सरेंडर करे। ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच तत्काल युद्ध विराम की संभावनाओं को खारिज किया। इसके साथ ही उनका कहना है कि उन्होंने सुना है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अब नहीं हैं।
ईरान समझौता चाहता है, लेकिन मौजूदा शर्तें मंजूर नहीं: ट्रंप
शनिवार को 'एनबीसी' के साथ आधे घंटे की विस्तृत भेंटवार्ता में ट्रंप ने कहा कि शत्रुता खत्म करने में ही ईरान का हित है, वे मौजूदा स्थिति में संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा-' ईरान डील करना चाहता है लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता क्योंकि शर्तें पर्याप्त अच्छी नहीं हैं। अगर भविष्य में कोई समझौता होगा भी तो वह 'बहुत ठोस' होगा।'
ट्रंप ने बताई डील की मुख्य शर्त
जब उनसे शांति डील के लिए ठोस जरूरतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कहते हुए चुप्पी साध ली कि 'मैं आपसे कहना नहीं चाहता। हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान को अपने परमाणु आकांक्षा का त्याग करने के प्रति संकल्प व्यक्त करना होगा, यह डील की प्राथमिक जरूरत होगी। ट्रंप ने ईरान के नए नेता मोजताब खमेनेई की कुशलता पर संदेह व्यक्त किया। जनता के सामने खमेनेई की अनुपस्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा-'मैं नहीं जानता कि वे जिंदा भी हैं।'
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-b-52-aircraft-on-night-mission/149413
अमेरिका का बी-52 विमान नाइट मिशन पर