प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

गोल्फ खेलते समय ट्रंप पर साधा था निशाना

ट्रंप की हत्या के प्रयास में उम्रकैद की सजा सुनाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति -रयान राउथ को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को फ्लोरिडा की एक अदालत में सुनाया गया।

ट्रंप की हत्या के प्रयास में उम्रकैद की सजा सुनाई

ट्रंप की हत्या के प्रयास में उम्रकैद की सजा सुनाई

गोल्फ खेलते समय ट्रंप पर साधा था निशाना

फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति -रयान राउथ को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को फ्लोरिडा की एक अदालत में सुनाया गया। इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि घटना एक गोल्फ कोर्स में हुई थी और आरोपी का व्यवहार पूरे केस के दौरान बेहद असामान्य रहा। उसपर आरोप था कि उसने साल 2024 में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब में उनकी हत्या की योजना बनाई।
जब डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे, उसी दौरान रयान राउथ झाड़ियों में छिपकर राइफल लेकर निशाना साधे हुए था। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने समय रहते उसे देख लिया। एजेंट ने तुरंत फायरिंग की, जिसके बाद राउथ ने अपनी बंदूक गिरा दी और मौके से भाग गया। उसने ट्रंप पर कोई गोली नहीं चलाई, लेकिन जांच एजेंसियों ने इसे हत्या की कोशिश माना।
अमेरिकी जिला जज एलीन कैनन ने रयान राउथ को उम्रभर जेल में रहने की सजा सुनाई। इसके अलावा, हथियार से जुड़े एक मामले में उसे अलग से सात साल की अतिरिक्त सजा भी दी गई है, जो उम्रकैद के बाद चलेगी। सरकारी वकीलों ने अदालत से कहा था कि राउथ को पैरोल के बिना उम्रकैद दी जानी चाहिए, क्योंकि उसने कभी अपने अपराध पर माफी नहीं मांगी, अपनी गलती स्वीकार नहीं की और अब भी कानून के लिए कोई सम्मान नहीं दिखाया।

जमात-ए-इस्लामी भारत से रचनात्मक संबंध रखेगी: शफीकुर रहमान

https://www.primenewsnetwork.in/world/bangladesh-jamt-e-islami-good-relation-india/132066

Related to this topic: