अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद में दिए 'स्टेट ऑफ यूनियन भाषण' में ईरान को धमकाया है कि अमेरिकी कार्रवाई उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए 'मृत्यु लेख' साबित होगा।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद में दिए 'स्टेट ऑफ यूनियन भाषण' में ईरान को धमकाया है कि अमेरिकी कार्रवाई उसके परमाणु कार्यक्रम के लिए 'मृत्यु लेख' साबित होगा। उन्होंने कहा कि वे विवाद के हल के लिए राजनयिक डील को प्राथमिकता देंगे लेकिन ईरान ने परमाणु शस्त्र विकसित न करने का कोई वचन नहीं दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने ऐसी मिसाइल विकसित कर ली है जिससे यूरोप और अमेरिका के समुद्रपारीय क्षेत्रों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उनका दावा है कि ईरान जल्द ही मिसाइल बना रहा है जो अमेरिका तक मार कर सकती है।
ईरान के साथ तनाव को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती
उन्होंने ईरान के साथ बढ़ते तनाव को अमेरिका के सामने मौजूद सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि पिछली अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान की क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया था और चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की परमाणु महत्वाकांक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के संयुक्तसत्र में भाषण करते हुए ट्रंप ने ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटीज़ के खिलाफ 2025 के अमेरिकी एयर कैंपेन का ज़िक्र किया, जिसे ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि उस ऑपरेशन के बिना ईरान "आतंकवाद फैलाता", और हमलों को एक रक्षात्मक और स्थिरता कायम करने वाली कार्रवाई बताया।
ट्रंप ने फिर दोहराया- मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'स्टेट ऑफ यूनियन भाषण' में एक बार फिर- भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध पर उतारू थे लेकिन उन्होंने यह युद्ध रुकवाया। उन्होंने कहा- 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा कि परमाणु युद्ध में 35 मिलियन (साढ़े 3 करोड़) लोग मारे जाने वाले थे।' इसके अलावा उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया और ईरान-इजरायल युद्ध रुकवाने का भी दावा किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले दस साल में आठ युद्ध रुकवाए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fake-marriage-scam-brides-flee-after-duping-grooms-in-gopalganj/145698
शादी के नाम पर पांच लाख की ठगी, दुल्हनें बदमाशों संग फरार