प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

ट्रंप ने एक फिर टैरिफ की धमकी दी

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज ट्रंप, ऊंचे शुल्क की दी नई चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई चेतावनी दी है कि जो भी देश टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ 'खेल' खेलने की कोशिश करेगा उन्हें कहीं अधिक ऊंचे टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज ट्रंप ऊंचे शुल्क की दी नई चेतावनी

फाइल फोटो |

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई चेतावनी दी है कि जो भी देश टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ 'खेल' खेलने की कोशिश करेगा, खासकर वह देश जो वर्षों-दशकों से अमेरिका को लूट रहे हैं, उन्हें कहीं अधिक ऊंचे टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को निशाना बनाते हुए 'ट्रुथ सोशल' पर एक आक्रामक पोस्ट साझा की है। ट्रंप ने लिखा कि, 'खरीदार सावधान रहें!' उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति के तौर पर मुझे टैरिफ की मंजूरी के लिए कांग्रेस के पास जाने की जरूरत नहीं है। यह मंजूरी बहुत पहले, कई रूपों में मिल चुकी है।'

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुआ विवाद

उल्लेखनीय है कि यह विवाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद शुरू हुआ है, जिसमें ट्रंप की वैश्विक टैरिफ नीति को असंवैधानिक ठहराया गया। बीते 20 फरवरी को 6-3 के बहुमत से आए इस फैसले में अदालत ने कहा कि ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (आईईईपीए) के तहत अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। इस नीति के जरिए ट्रंप ने चीन, भारत, यूरोपीय संघ समेत कई देशों पर 10-15 प्रतिशत टैरिफ लगाए थे, जिसे अदालत ने राष्ट्रपति की एकतरफा कार्रवाई करार दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को बताया 'अमेरिका-विरोधी'

डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 'अमेरिका-विरोधी' फैसला बताते हुए कहा कि इससे देश को आर्थिक नुकसान होगा। ट्रंप प्रशासन का तर्क रहा है कि वैश्विक व्यापार में अमेरिका का शोषण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि विदेशी उत्पादों पर टैरिफ लगाकर घरेलू उद्योगों को संरक्षण दिया जा सकता है। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि यह नीति मुद्रास्फीति बढ़ाएगी और वैश्विक व्यापार युद्ध को जन्म देगी। 'रॉयटर्स' और 'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप अब कांग्रेस से नया विधेयक पारित कराने या अन्य कानूनी रास्ते तलाशने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/canada-moves-to-revoke-tahawwur-ranas-citizenship/145553

26/11 मास्टरमाइंट तहव्वुर राणा की कनाडाई नागरिकता रद्द करने की तैयारी

Related to this topic: