प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जी 20 का बहिष्कार करेंगे ट्रंप, जयराम रमेश का ..

जी 20 का बहिष्कार करेंगे ट्रंप, जयराम रमेश का मोदी पर तंज, कहा- तब तो विश्वगुरु जरूर जाएंगे

Donald Trump : दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने होने जा रहे G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होंगे...

जी 20 का बहिष्कार करेंगे ट्रंप जयराम रमेश का मोदी पर तंज कहा- तब तो विश्वगुरु जरूर जाएंगे

जी 20 का बहिष्कार करेंगे ट्रंप, जयराम रमेश का मोदी पर तंज, कहा- तब तो विश्वगुरु जरूर जाएंगे |

Donald Trump : दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने होने जा रहे G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होंगे. उन्होंने सात नवंबर को ही साफ साफ कहा था कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी शामिल नहीं होगा। ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया है तो 'एक खास स्वघोषित विश्‍वगुरु खुद ही इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा 'अब जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा कर दी है कि वह 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे तो हम निश्चिंत हो सकते हैं कि स्वयंभू विश्वगुरु स्वयं इसमें शामिल होंगे।'

इससे पहले पहले भी जयराम रमेश प्रधानमंत्री मोदी को लेकर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में रमेश ने कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी 47वें आसियान सम्मेलन में इसलिए नहीं गए, क्योंकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'कोने में' किए जाने से बचना चाहते थे। '

ट्रंप किस वजह से नहीं होंगे?

G20 शिखर सम्मेलन 22-23 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका का कोई भी सरकारी प्रतिनिधि, यहां तक कि उपराष्ट्रपति भी इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा। इस फैसले की वजह के तौर पर ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से श्वेत किसानों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया। ट्रंप ने अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ किए जा रहे 'दुर्व्यवहार' के चलते अमेरिका G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/increased-surveillance-and-arrests-along-the-bangladesh-border/96933

Related to this topic: