अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को टाइम पास के लिए फर्जी वार्ता की अनुमति देने वाले नहीं हैं।
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को टाइम पास के लिए फर्जी वार्ता की अनुमति देने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह बात 'फॉक्स' न्यूज के साथ एक भेंटवार्ता में कही। रुबियो ने कहा कि ट्रंप के विचार ईरान से वार्ता के लिए अभी भी खुले है। 'अच्छा, सबसे पहले हम इस बात की अनदेखी नहीं कर सकते कि 47 साल तक उन्होंने टाला और वार्ता के प्रयास को खारिज कर दिया। इसका मतलब यह नहीं कि हमने प्रयास करना छोड़ दिया है।
युद्ध के बजाय संवाद को प्राथमिकता
राष्ट्रपति युद्ध के मुकाबले वार्ता को प्रमुखता देते हैं। रुबियो ने कहा कि हमने उन्हें वार्ता के लिए अतिरिक्त समय दिया है। हर बार ऐसे प्रयास बेकार साबित हुए, लेकिन हमने अपना प्रयास जारी रखा है। रुबियो ने साथ में यह भी कहा कि सीधी वार्ता की संभावना अभी कायम है। अमेरिका उसके लिए तैयार है। दोनों तरफ से संदेशों का अदान प्रदान होता है। वार्ता जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/25-maoists-surrender-with-cash-gold-and-arms-in-bastar/153541
बीजापुर में 7 किलो सोना और ₹2.92 करोड़ नकदी के साथ 25 माओवादियों का सरेंडर