अमेरिका जल्द से जल्द इस सप्ताहांत ईरान पर हमला करना चहता है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
वाशिंगटन। अमेरिका जल्द से जल्द इस सप्ताहांत ईरान पर हमला करना चहता है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। संवाद एजेंसी सीएनएन ने यह जानकारी दी है।
जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के बाद यह स्थिति बनी है। इसके पूर्व बुधवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने उल्लेख किया कि दोनों देशों के बीच वार्ता में प्रगति हुई है लेकिन कुछ मुद्दों पर थोड़ी दूरी बनी हुई है।
प्रेस सचिव ने कहा-'थोड़ी प्रगति हुई है लेकिन कुछ मुद्दों पर अब भी फासला बना हुआ है। हमें उम्मीद है कि ईरानी अगले दो हफ्तों में विस्तृत ब्योरे के साथ लौटेंगे। राष्ट्रपति स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।'ईरान के खिलाफ कार्रवाई से पहले ट्रंप का पहला विकल्प राजनयिक प्रक्रिया होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ईरान को चेताया कि डील तय कर लेने में ही बुद्धिमानी होगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/father-stabs-son-after-family-dispute-condition-critical/144490
मामूली विवाद में पिता ने बेटे के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में इंदौर रेफर