प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का डिजिटल प्रहार

ट्रंप के AI वीडियो में दिखा ईरान पर हमला और एलियन का साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक एआई जेनरेटेड तस्वीरों और वीडियो की झड़ी लगा दी है। इनमें अमेरिकी सेना को ईरान पर हमला करते दिखाया गया है।

ट्रंप के ai वीडियो में दिखा ईरान पर हमला और एलियन का साथ

Trump’s AI Videos Show Iran Attack and Alien Twist |

वॉशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अक्रामक और अजीबोगरीब बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इस बार सोशल मीडिया पर एक एआई जेनरेटेड तस्वीरों और वीडियो की झड़ी लगा दी है। ट्रंप द्वारा शेयर किए गए इन तस्वीरों और वीडियो में 

ईरान को दी अस्तित्व मिटाने की चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप का यह डिजिटल प्रहार ईरान को दिए गए सख्त चेतावनी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्धविराम समझौते के लिए अब समय हाथ से निकलता जा रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अल्टीमेटम देते हुए लिखा कि ईरान के लिए समय बहुत तेजी से निकल रहा है। उन्हें जल्द निर्णय लेने होंगे वरना उनका वजूद खतरे में होगा। यह समय बहुत कीमती है। 

AI वीडियो में दिखी सैन्य कार्रवाई

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पोस्ट के तुरंत बाद एआई जेनरेटेड दो वीडियो भी शेयर किए। इन वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उनके आदेश पर अमेरिकी विमानवाहक पोत ईरानी ड्रोन को नष्ट करते दिख रहे हैं। इन वीडियो के बैकग्राउंड में ट्रंप की आवाज को जोड़ा गया है जिसमें वे सैन्य अभियान का विवरण देते सुने जा सकते हैं।

विस्फोटों के बीच कमांडर के रूप में दिखे ट्रंप

इसके बाद ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ और एआई-जनरेटेड तस्वीरें साझा की गई। एक तस्वीर में वे अमेरिकी झंडों और बाज़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में उन्हें अंतरिक्ष जैसे युद्धक्षेत्र में कमान संभालते दिखाया गया है जिसमें दुनियाभर में विस्फोट होते दिखाया गया है।

ओबामा-बाइडेन पर साधा राजनीतिक निशाना

ट्रंप ने घरेलू राजनीति पर निशाना साधते हुए एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इसमें वे अपनी तुलना पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपतियों बराक ओबामा और जो बाइडेन करते दिख रहे हैं। इस इमेड में ओबामा और बाइडेन के नाम के साथ ईरानी जहाजों को समुद्र में सामान्य रूप से चलते दिखाया गया है जबकि 'ट्रंप' के नाम के साथ उन्हीं ईरानी जहाजों को समुद्र में डूबा हुआ और तबाह होते दिखाया गया।

एलियन तस्वीर और सैन्य नक्शे ने बढ़ाई चर्चा

इन विचित्र एआई तस्वीरों में एक ऐसी भी तस्वीर थी शेयर की गई है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को एक एलियन के साथ चलते दिखाया गया है। इस इमेज में एलियन के हाथ बंधे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें खाड़ी क्षेत्र का एक नक्शा भी साझा किया है जिस पर अमेरिकी झंडा लगा है। इस नक्शे में कई दिशाओं से ईरान की ओर बढ़ते हुए अमेरिकी सैन्य हमलों को तीरों के निशान से दिखाया गया था।

जानकारों ने जताई सैन्य दखल की आशंका

हालांकि ट्रंप ने इन तस्वीरों और वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन जानकारों का मानना ​​है कि इन सभी पोस्ट से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका अब ईरान में सैन्य दखल दे सकता है। यह डिजिटल हमला ऐसे समय में आया है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष शांति वार्ता में कोई आम सहमति नहीं बन पा रही है।

परमाणु समझौते पर अब भी टकराव कायम

अमेरिका द्वारा ईरान की शर्तों को खारिज किए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध बना हुआ है। ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक अमेरिका ने अपनी तरफ से कड़े प्रस्ताव रखे हैं। इनमें ईरान को युद्ध हर्जाना न देने और केवल एक परमाणु केंद्र को चालू रखने की अनुमति देने जैसी शर्तें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/brahui-poet-and-professor-ghamkhwar-hayat-shot-dead-in-balochistan/205928

बलूचिस्तान में ब्राहुई कवि और प्रोफेसर ग़मख्वार हयात की गोली मारकर हत्या

Related to this topic: