अमेरिका ने ग्रीनलैंड के सैन्य अड्डे पर उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओआरएडी) का एक विमान तैनात करने का फैसला लिया है। ट्रंप का यह फैसला चौंकाने वाला है।
वाशिंगटन। अर्द्ध स्वायत्त ग्रीनलैंड को कब्जे में लेने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों को लेकर तनाव के बीच अमेरिका ने ग्रीनलैंड के सैन्य अड्डे पर उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओआरएडी) का एक विमान तैनात करने का फैसला लिया है। ट्रंप का यह फैसला चौंकाने वाला है।
पिटुफिक अंतरिक्ष अड्डे पर विमान तैनात करने का ऐलान
राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड के पिटुफिक अंतरिक्ष अड्डे पर एनओआरएडी का एक विमान तैनात करने का ऐलान किया। नोराड की ओर से कहा गया है कि विमान अलग-अलग पूर्व नियोजित गतिविधियों में सहयोग देने के लिए अड्डे पर पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई डेनमार्क और ग्रीनलैंड के समन्वय से की जा रही है।
नोराड ने अपने 'एक्स' में दी जानकारी
नोराड ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नोराड' के विमान जल्द ही ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर पहुंचेंगे। अमेरिका और कनाडा के मुख्य भूभाग में स्थित ठिकानों से संचालित होने वाले विमानों के साथ मिलकर, वे नोराड की गतिविधियों में सहयोग करेंगे। यह अमेरिका और कनाडा के साथ-साथ डेनमार्क साम्राज्य के बीच स्थायी रक्षा सहयोग को और मजबूत करेंगी।'
अमेरिका, डेनमार्क और अन्य देशों ने किया सैन्य अभ्यास
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड को हासिल करने की धमकियों को लेकर वॉशिंगटन के साथ तनाव के बीच डेनमार्क की सेनाओं के नेतृत्व में हुए एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया है। जर्मनी, स्वीडन, फ्रांस, नॉर्वे, नीदरलैंड और फिनलैंड ने आर्कटिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभ्यास में शामिल होने के लिए ग्रीनलैंड में थोड़ी संख्या में सैन्य कर्मियों को भेजा है। डेनमार्क ने अमेरिका को भी सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/a-bomb-blast-in-kabul-kills-seven-people-including-one-chinese-national/105622
काबुल में होटल में विस्फोट, एक चीनी समेत सात की मौत