डेरा इस्माइल खान। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में रट्टा कुलाची पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर शुक्रवार रात को आतंकी हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए। उधर, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों न
खैबर पख्तूनवा में टीटीपी के हमले सात पुलिसकर्मी मारे गए
-पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर हमला
डेरा इस्माइल खान। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में रट्टा कुलाची पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर शुक्रवार रात को आतंकी हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए। उधर, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने पांच हमलावरों को मार गिराया। इस ट्रेनिग सेंटर में दो सै से ज्यादा पुलिसकर्मी थे। हमले में 13 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अंजाम दिया, जिसकी जिम्मेदारी उसने खुद ली है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने ट्रेनिंग सेंटर के गेट पर विस्फोटक से लदे वाहन से हमला किया। उसके बाद अंदर घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में सभी पांच आतंकवादी मारे गए। हमलावरों के पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।
सुसाइड बॉम्बिंग की फिराक में थे हमलावार
पुलिस प्रवक्ता याकूब खान ने बताया कि हमलावरों ने सुसाइड बॉम्बिंग की कोशिश की, लेकिन हमारी कार्रवाई ने उनकी साजिश को विफल कर दिया। सभी आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए। घटनास्थल से चश्मदीदों ने भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनने की बात कही है।
हवाई हमले के जवाब में की कार्रवाई
यह हमला अफगानिस्तान में हालिया हवाई हमलों के एक दिन बाद हुआ। वहां पाकिस्तानी तालिबान के सरगना नूर वली महसूद को निशाना बनाया गया था। टीटीपी ने हमले का दावा करते हुए कहा कि यह बदले की कार्रवाई है। पाकिस्तानी सेना ने हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।
आतंकी हमले बढ़े
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। इस साल अब तक प्रांत में 270 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है, लेकिन सुरक्षा बलों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है।
मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की है