प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

काजिम से जुड़े तीन अन्य पर भी इनाम

टीटीपी कमाण्डर पर 10 करोड़ का इनाम

पेशावर। पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कमांडर काजिम पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया है।

टीटीपी कमाण्डर पर 10 करोड़ का इनाम

टीटीपी कमाण्डर पर 10 करोड़ का इनाम

काजिम से जुड़े तीन अन्य पर भी इनाम

पेशावर। पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कमांडर काजिम पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा  काजिम से जुड़े तीन अन्य पर भी भारी इनाम घोषित किया है।
 काजिम पर इनाम  घोषित करने के पीछे माना जा रहा है कि वह हाल में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर की हत्या में शामिल था।
 जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुर्रम जिले का निवासी काजिम का पाराचिनार की ओर जा रहे सैन्य काफिलों और शिया समुदाय के यात्री वाहनों पर हमलों के पीछे भी हाथ था। उस पर कुर्रम के उपायुक्त जावेदुल्लाह महसूद की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है। तस्वीर भी जारी की गईसूत्रों के अनुसार, वांछित आतंकी की पहली बार स्पष्ट तस्वीर जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा इनाम तय करने का फैसला प्रांतीय सरकार द्वारा उसकी गिरफ्तारी या सफाया सुनिश्चित करने के लिए है। अलग- अलग घटनाओं में तीन पुलिसकर्मियों का अपहरणबन्नू जिले में पिछले तीन दिन में अलग-अलग घटनाओं में तीन पुलिसकर्मियों का अपहरण किया गया है, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Related to this topic: