प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हमला

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले: दो की हत्या, मंदिर में बम धमाके से कई घायल

बांग्लादेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान दो हिंदूओं की अलग-अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई, जबकि एक मंदिर के भीतर हुए देशी बम विस्फोट में पुजारी सहित चार लोग घायल हो गए।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले दो की हत्या मंदिर में बम धमाके से कई घायल

Two Hindus Killed, Bomb Blast in Bangladesh Temple Injures Several |

ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान दो हिंदूओं की अलग-अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई, जबकि एक मंदिर के भीतर हुए देशी बम विस्फोट में पुजारी सहित चार लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकार समूह 'बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोत' (बांग्लादेश नेशनल ग्रैंड एलायंस) ने दी।

पूजा के दौरान मंदिर में फेंके गए देसी बम

अधिकार समूह ने रविवार को बताया कि 6 और 7 मार्च को बोगुरा और कॉक्स बाजार में दो लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि 8 मार्च को कुमिला शहर के एक हिंदू मंदिर में पूजा के दौरान देसी बम फेंके गए, जिससे भारी दहशत फैल गई। बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोत ने एक बयान में कहा कि शनिवार 7 मार्च को शाम लगभग 6:30 बजे, कुमिला शहर के दक्षिण ठाकुरपाड़ा इलाके के एक मंदिर में शनि देव की पूजा के दौरान सांप्रदायिक आतंकवादियों ने देसी बम विस्फोट किए, जिसमें मंदिर के पुजारी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' की एक रिपोर्ट ने कालीगाछ ताला काली मंदिर में हुए इस हमले की पुष्टि की है। कोतवाली मॉडल थाने के ओसी तौहीदुल अनवर ने बताया कि पुजारी केशव चक्रवर्ती और दो अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सजल कुमार चंदा ने बताया कि विस्फोट धार्मिक समारोह के दौरान हुआ। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक नकाबपोश व्यक्ति को विस्फोट से कुछ समय पहले मंदिर में प्रवेश करते और पीछे एक बैग छोड़ते हुए देखा गया।

जांच में जुटा पुलिस और बम निरोधक दस्ता

धमाके के संबंध में जानकारी देते हुए घायल पुजारी केशव चक्रवर्ती ने डेली स्टार को बताया कि बम विस्फोट के बाद उनके सामने एक सफेद चीज गिरी। बाद में धुआं दिखने के बाद लोगों ने बताया कि वह बम था। ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पहले धमाके के बाद हमलावरों ने पास के एक बौद्ध मंदिर और एक निजी कार्यालय के पास दो और देसी बम ब्लास्ट किया। महानगर पूजा उत्सव फ्रंट के संयोजक श्यामल कृष्ण ने घटनास्थल का दौरा कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद कुमिला के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अनीसुज्जमान समेत पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में सहायता के लिए बम निरोधक इकाई को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/can-balen-shah-bring-political-stability-to-nepal/148176

17 साल में बदलीं 14 सरकारें, क्या बालेन शाह नेपाल को दे पाएंगे राजनीतिक स्थिरता?

Related to this topic: