प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिकी विश्वविद्यालय में फायरिंग की घटना में दो..

अमेरिकी विश्वविद्यालय में फायरिंग की घटना में दो की मौत

अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग ब्राउन यूनिवर्सिटी में रविवार को फाइनल परीक्षा के दौरान भयावह गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

अमेरिकी विश्वविद्यालय में फायरिंग की घटना में दो की मौत

Two killed in US university shooting |

रोड आईलैंड। अमेरिका की प्रतिष्ठित आइवी लीग ब्राउन यूनिवर्सिटी में रविवार को फाइनल परीक्षा के दौरान भयावह गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। हमलावर काले कपड़ों में था और वह फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस पूरे कैंपस और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर का वीडियो जारी किया है।

काले कपड़ों में इंजीनियरिंग बिल्डिंग से बाहर जाते देखा गया संदिग्ध

पुलिस उप प्रमुख टिमोथी ओहारा ने बताया कि जहां हमला हुआ, वहां से काले कपड़ों में एक संदिग्ध पुरुष को आखिरी बार इंजीनियरिंग बिल्डिंग से बाहर जाते देखा गया। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने हैंडगन का इस्तेमाल किया। गोलीबारी बारुस एंड होली बिल्डिंग में हुई, जो सात मंजिला कॉम्प्लेक्स है और यहां स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग तथा फिजिक्स डिपार्टमेंट है। इस इमारत में 100 से अधिक लैबोरेट्री, दर्जनों क्लासरूम और ऑफिस हैं। घटना के समय इंजीनियरिंग डिजाइन की परीक्षा चल रही थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/comprehensive-plan-prepared-to-manage-the-crowd-of-visitors-in-ayodhya/101182

भीड़ प्रबंधन के लिए वृहद योजना तैयार कर रहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास

Related to this topic: