पश्चिमी इडाहो में माउंटेन होम वायु सैनिक अड्डे पर एयर शो के दौरान रविवार को नौसेना के दो जेट विमान के बीच टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में सभी चार चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
इडाहो (अमेरिका)। पश्चिमी इडाहो में माउंटेन होम वायु सैनिक अड्डे पर एयर शो के दौरान रविवार को नौसेना के दो जेट विमान के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, इस दुर्घटना में सभी चार चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना-वायुसेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमयम ने बताया कि यह टक्कर वाशिंगटन के व्हिडबे द्वीप में इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के दो अमेरिकी नौसेना ईए18-जी ग्रोवलर विमानों के बीच हुई।
टक्कर के बाद सुरक्षित बाहर निकले सभी क्रू सदस्य
उमयम ने एक बयान में कहा कि विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दोनों विमानों के चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और दुर्घटना की जांच चल रही है। साइक्स के मुताबिक बेस के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की हालत स्थिर है। एयर शो की योजना बनाने में मदद करने वाली सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की मार्केटिंग डायरेक्टर किम साइक्स ने कहा कि सैन्य अड्डे पर किसी को चोट नहीं आई।
दुर्घटना के बाद एयर शो रद्द, जांच शुरू
उन्होंने आगे कहा कि, 'सभी लोग सुरक्षित हैं और मुझे लगता है कि यही सबसे महत्वपूर्ण बात है।' हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उसे सील कर दिया गया था। हवाई शो का शेष भाग रद्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-receives-swedens-highest-civilian-honour/205798
स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव