UK Train Stabbing : ब्रिटेन के जबां कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार शाम की इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है..
UK Train Stabbing : ब्रिटेन के जबां कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार शाम की इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाद में पुलिस ने ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने बताया कि शाम 7:39 बजे ट्रेन में कई लोगों के चाकू से घायल होने की सूचना मिली थी।
सशस्त्र अधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्रेन को हंटिंगडन में रोका गया और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कई लोगों को अस्पताल भेजा गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होने इसे बेहद भयावह बताया। उनका कहना था- मैं आपात सेवाओं के त्वरित प्रयासों के लिए आभारी हूं। क्षेत्र में मौजूद लोग पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
वहीं इस घटना को लेकर गृह सचिव शबाना महमूद ने कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे शुरुआती चरण में किसी तरह की अटकलें न लगाएं। उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें जांच की नियमित जानकारी दी जा रही है।
कई घायलों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया
बचाव दल और एयर एम्बुलेंस मौके पर भेजे गए। कई घायलों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही विपक्ष के शैडो गृह सचिव क्रिस फिल्प ने इस घटना को निर्दयी सामूहिक हमला बताया और कहा कि पुलिस व सरकार को जल्द स्थिति पर अपडेट देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/debit-card-transactions-increased-by-137-percent-while-credit-card-transactions/96273