प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UAE ने ईरान के आरोपों को किया खारिज

UAE ने हमले में सीधी भागीदारी के ईरान के आरोपों को किया खारीज

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शुक्रवार को ईरान के इस आरोप का जोरदार खंडन किया कि हाल के संघर्ष में तेहरान पर हमले में वह प्रत्यक्ष रूप से शामिल है।

uae ने हमले में सीधी भागीदारी के ईरान के आरोपों को किया खारीज

UAE Denies Iran’s Direct Involvement Allegations |

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शुक्रवार को ईरान के इस आरोप का जोरदार खंडन किया कि हाल के संघर्ष में तेहरान पर हमले में वह प्रत्यक्ष रूप से शामिल है। यूएई ने कहा कि ऐसे दावों और द्वेष पूर्ण आरोपों से वह सैद्धांतिक स्थिति और सार्वभौम निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित नहीं होगी।

ईरानी विदेश मंत्री के दावे को यूएई ने नकारा

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि राज्य मंत्री खलीफा बिन शाहीन अल मरार ने 'यूएई और अन्य देशों को निशाना बनाकर किए गए ईरानी आतंकवादी हमलों को उचित ठहराने के ईरानी दावों और प्रयासों को यूएई द्वारा स्पष्ट रूप से खारिज करने की पुष्टि की है।' यह बयान गुरुवार को नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स बैठक के बाद आया है, जिसके दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा था-'संयुक्त अरब अमीरात इस आक्रामकता में एक सक्रिय भागीदार है, और इसमें कोई संदेह नहीं है।'

यूएई ने याद दिलाए 3,000 ईरानी हमले

ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए द्वारा जारी एक बयान में अराघची ने कहा कि उन्होंने 'यूएई के प्रतिनिधि को सलाह दी कि जायोनी शासन (इजराइल) और संयुक्त राज्य अमेरिका उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते' और अबू धाबी ने अपनी धरती पर 'अमेरिकी ठिकानों की उपस्थिति के परिणाम देखे हैं'। संयुक्त अरब अमीरात को 'बार-बार और अनुचित ईरानी आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है', जिसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों और ड्रोन द्वारा किए गए लगभग 3,000 हमले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-kesar-mangoes-arrive-in-seattle-stores/205361

सिएटल में छाई ‘मैंगो डिप्लोमेसी’, केसर आम की मीठी दस्तक

Related to this topic: