प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रूस पर राजनयिक दबाव बढ़ाने की अपील की

रूस से युद्ध खत्म करने सही समय:

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध को खत्म करने का यह 'सही समय' है। उन्होंने सहयोगी देशों से रूस पर राजनयिक दबाव बढ़ाने की अपील की।

रूस से युद्ध खत्म करने सही समय

रूस से युद्ध खत्म करने सही समय: जेलेंस्की

रूस पर राजनयिक दबाव बढ़ाने की अपील की

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थता में जुटे हैं। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध को खत्म करने का यह 'सही समय' है। उन्होंने सहयोगी देशों से रूस पर राजनयिक दबाव बढ़ाने की अपील की। 
सोमवार को 'एक्स' पर पोस्ट साझा कर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हालिया घटनाक्रमों और शांति स्थापना के उद्देश्य से चल रहे कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने लिखा है कि मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। अब युद्ध को समाप्त करने की दिशा में सही समय आ गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर अवसर का पूरा उपयोग किया जाए और रूस पर उचित दबाव बनाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध शुरू करने वाले पक्ष पर दबाव ही समाप्ति की प्रमुख कुंजी है। इमैनुएल और मैंने सभी वर्तमान कूटनीतिक पहलुओं तथा साझेदारों के साथ हालिया संपर्कों पर विचार-विमर्श किया। समर्थन के लिए मैं कृतज्ञ हूं। हम निकट भविष्य में मुलाकात करने पर सहमत हो गए हैं।

Related to this topic: