यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्प नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) द्वारा ब्रैडफोर्ड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान की नीतियों की तीखी आलोचना की गई।
ब्रैडफोर्ड (यूके)। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्प नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) द्वारा ब्रैडफोर्ड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान की नीतियों की तीखी आलोचना की गई। सम्मेलन में चेतावनी दी गई कि लगातार राजनीतिक नियंत्रण, आर्थिक उपेक्षा और प्रशासनिक विखंडन के कारण अशांति बढ़ रही है और क्षेत्र में लोकतांत्रिक अधिकार खोखले हो रहे हैं।
इस सम्मेलन में प्रवासी कश्मीरियों के सभी वर्गों के लोग और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में ऐतिहासिक राज्य जम्मू-कश्मीर के विभाजन के नए प्रयासों का कड़ा विरोध किया गया।
जनता की सहमति से प्रशासनिक परिवर्तन और नीतिगत फैसले लेने की मांग
सम्मेलन में कई वक्ताओं ने इस बात पर बार-बार जोर देकर कहा कि किसी भी तरह का प्रशासनिक परिवर्तन और नीतिगत फैसला जनता की सहमति के बिना लिया जाता है तो पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगिट-बाल्टिस्तान में और असंतोष बढ़ेगा। इससे पुरानी लंबित समस्या का समाधान नहीं होगा।
इस सम्मेलन से हाल के जनता के आंदोलन की प्रगति और सीमाओं की समीक्षा का अवसर मिल गया। खासकर, संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी की जनसमर्थन जुटाने का।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/5-year-old-tigress-dies-in-territorial-conflict-in-bandhavgarh-tiger-reserve/105972
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में क्षेत्रीय संघर्ष में 5 वर्षीय बाघिन की मौत