प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम एशिया में महायुद्ध के हालात

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की तुरंत युद्धविराम की अपील , हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव बरकरार

अगर हालात आज भी सुधर जाएं, तब भी आने वाले कई महीनों तक इसके झटके महसूस किए जाएंगे। गुटेरेस के मुताबिक, इस महासंकट की सबसे बड़ी मार विकासशील देशों को झेलनी पड़ेगी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की तुरंत युद्धविराम की अपील  हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव बरकरार

जिनेवा (स्वीट्जरलैंड) । पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र (गल्फ रीजन) में हालात तेजी से बेकाबू होते जा रहे हैं। अमेरिकी हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को एक बार फिर दुनिया से तुरंत युद्धविराम की अपील की है। गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत शांति बहाली और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के अधिकार को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई है। यूएन चीफ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों के कारण पूरी दुनिया में अस्थिरता और संकट बढ़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि अगर हालात आज भी सुधर जाएं, तब भी आने वाले कई महीनों तक इसके झटके महसूस किए जाएंगे। गुटेरेस के मुताबिक, इस महासंकट की सबसे बड़ी मार विकासशील देशों को झेलनी पड़ेगी।

लेबनान में शांति के लिए कूटनीतिक समाधान पर जोर

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस दौरान लेबनान के मौजूदा संकट पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अपील की कि वे एक ऐसे कूटनीतिक समाधान के लिए काम करें, जो लेबनान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राजनीतिक स्वतंत्रता का पूरी तरह सम्मान करता हो। गुटेरेस ने दो टूक कहा, "मैं लेबनान सरकार के पास हथियारों के एकाधिकार (मोनोपॉली) का पूरी तरह समर्थन करता हूं। इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत एक व्यापक युद्धविराम से होनी चाहिए, जिसका सम्मान हर पक्ष करे।" उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे की बातचीत से 'ब्लू लाइन' के दोनों तरफ रहने वाले लोगों की परेशानियां कम होंगी और इलाके में स्थायी शांति आ सकेगी।

हिजबुल्लाह को लेकर इजरायल का बड़ा दावा

इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से एक बड़ा बयान जारी किया गया है। साझा किए गए संदेश में दावा किया गया है कि इजरायल की जंग लेबनान से नहीं, बल्कि हिजबुल्लाह से है। इजरायल ने आरोप लगाया कि हिजबुल्लाह ने लेबनान को बंधक बना रखा है और वह ईरान के इशारे पर काम कर रहा है। इजरायल का कहना है कि हिजबुल्लाह अपनी जमीन का इस्तेमाल इजरायल पर आतंकी हमलों के लिए कर रहा है और इसे खत्म करने के बाद ही रास्ते खुलेंगे।
 

इसे भी पढ़ेंः  बुल्गारिया में एस जयशंकर का बड़ा बयान, दुनिया को दी बातचीत और डिप्लोमेसी की नसीहत

Related to this topic: