संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी-जनरल के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि पाकिस्तान में इमरान खान के मानवाधिकारों का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी सेहत की देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
इमरान के मानवाधिकारों की रक्षा करे पाकिस्तानः संयुक्त राष्ट्र
उचित उपचार और सुरक्षा भी प्रदान की करे
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी-जनरल के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि पाकिस्तान में इमरान खान के मानवाधिकारों का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी सेहत की देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। फरहान हक ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि इमरान खान के अधिकारों का सम्मान किया जाए और उन्हें उचित उपचार और सुरक्षा प्रदान की जाए, जैसा कि हर व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा, विशेषकर सार्वजनिक व्यक्ति का, उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इमरान खान फिलहाल पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में कुछ रिपोर्टें सामने आई थी जिनमें उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और उनके समर्थक यह दावा कर रहे हैं कि इमरान खान को एकांत कारावास में रखा गया है और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः
रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा भारतः राजनाथ
https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-industrial-system-developing-rajnath/99157