America : यहां फेडरल एजेंटों ने एक और व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है.
America : यहां फेडरल एजेंटों ने एक और व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसी महीने की शुरुआत में शहर में फेडरल अधिकारियों की गोलीबारी में एक महिला की मौत के बाद शहर में भारी प्रदर्शन हो रहे हैं।
मिनिसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने शनिवार को ट्रंप प्रशासन के इमिग्रेशन लागू करने के ऑपरेशन्स की कड़ी आलोचना की है। वॉल्ज ने कहा कि उन्होंने घटना के बाद ह्वाइट हाउस से बात की है और इस कार्रवाई को तुरंत खत्म करने की मांग की है।
वॉल्ज ने 'एक्स' पर लिखाहै कि 'यह परेशान करने वाला है। राष्ट्रपति को यह ऑपरेशन खत्म करना चाहिए। हजारों हिंसक, बिना ट्रेनिंग वाले अधिकारियों को तत्काल मिनिसोटा से बाहर निकालें।' गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन यह घटना शहर में रोज हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच हुई है।
ये प्रदर्शन 7 जनवरी को 37 साल की अमेरिकी नागरिक रेनी गुड की हत्या के बाद शुरू हुए थे। गुड को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के एक अधिकारी ने गोली मार दी थी, जब वह अपनी गाड़ी में थीं।
मिनियोपोलिस पुलिस चीफ ब्रायन ओहारा ने कहा कि मरने वाला 37 साल का एक युवक था, लेकिन उन्होंने उसकी पहचान बताने से इनकार कर दिया। ट्रंप प्रशासन के अधीन आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा कि मारे गए युवक के पास बंदूक थी। इमिग्रेशन अधिकारी जब कार्रवाई कर रहे थे तभी शख्स उनके पास आ गया। जब उसे निहत्था करने की कोशिश की गई तो उसने हिंसक विरोध किया जिसके बाद एजेंट ने बचाव में फायरिंग की। वहीं, ओहारा ने कहा कि पलिस का मानना है कि आदमी के पास बंदूक रखने का लाइसेंस था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544