दर्जनों अमेरिकी विमान सोमवार को जर्मनी के वायु सैनिक अड्डों से गोला-बारूद लेकर तेल अवीव पहुंचे। इससे ईरान पर नए हमलों का दौर शुरू होने की अशंका जताई जाने लगी है।
तेल अवीव (इजरायल)। दर्जनों अमेरिकी विमान सोमवार को जर्मनी के वायु सैनिक अड्डों से गोला-बारूद लेकर तेल अवीव पहुंचे। अल जजीरा ने इजराइली चैनल 13 के हवाले से यह खबर दी है। अमेरिका के इस कदम से उसके इरादे को लेकर यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि वह ईरान पर नए हमलों का दौर शुरू करेगा और पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ेगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली ब्रॉडकास्टर का कहना है कि पिछले 24 घंटे की ये सैन्य गतिविधियां ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने की तैयारियों का हिस्सा हैं।
पेंटागन ने गुप्त रूप से बढ़ाई इजरायल की सैन्य सहायता
इसके पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए नई चेतावनी जारी की थी क्योंकि पूरे मध्य पूर्व में महीनों की जंग के बाद यूरेनियम के भंडार, राहत पर रोक और युद्ध में नुकसान के लिए मुआवजे के मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है। एक अन्य समाचार के अनुसार, आंतरिक रक्षा विभाग की सूची के अनुसार पेंटागन ने चुपचाप इजरायल को सैन्य सहायता बढ़ा दी है। इस सैन्य सहायता में अपाचे गनशिप विमानों के लिए अधिक लेजर-गाइडेड मिसाइलों के साथ-साथ 155 मिमी के गोले, नाइट-विजन डिवाइस, बंकर-बस्टर युद्ध सामग्री और नए सेना वाहन शामिल हैं।
नागरिक हताहतों पर चेतावनी के बावजूद अमेरिका की सैन्य मदद जारी
इससे एक बात स्पष्ट है कि इजरायल के लिए अमेरिकी हथियारों की सप्लाई अब आयरन डोम इंटरसेप्टर और बोइंग कंपनी के स्मार्ट बमों से काफी आगे तक पहुंच चुकी है। यह सप्लाई ऐसे समय में भी जारी है जब अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी गाजा पट्टी में निर्दोष नागरिकों की मौतों से बचने के लिए इजरायल को लगातार चेतावनी दे रहे हैं।
इजरायल की 'विशलिस्ट' पर पेंटागन की मुहर
बता दें कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर 1200 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमास को अमेरिका और यूरोपीय संघ आतंकवादी समूह मानते हैं। अब इजरायल इसी आतंकी संगठन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच हमास से लड़ने के लिए इजरायल ने अमेरिका से हथियार मांगे हैं। 'इजरायल के वरिष्ठ नेता' के अनुरोध वाला एक दस्तावेज अमेरिका के पास है जिसमें उन हथियारों की लिस्ट है जिनकी मांग की गई है। यह दस्तावेज अक्टूबर के अंत में भेजा गया था और पेंटागन के पास है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/woman-falls-to-death-in-greater-noida-husband-and-father-in-law-held/205919
ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार