प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तनाव के बीच अमेरिका की बड़ी चाल

अमेरिका अपने सहयोगियों को बेचेगा 8.6 अरब डॉलर का हथियार

अमेरिका ने पश्चिम एशिया के अपने प्रमुख सहयोगियों को 8.6 अरब डॉलर से अधिक के सैन्य साज सामान की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

अमेरिका अपने सहयोगियों को बेचेगा 86 अरब डॉलर का हथियार

US Approves $8.6 Billion Arms Deal for Key Middle East Allies |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका ने पश्चिम एशिया के अपने प्रमुख सहयोगियों को 8.6 अरब डॉलर से अधिक के सैन्य साज सामान की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इन देशों में इजरायल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को इन हथियारों की बिक्री की घोषणा की। यह सहमति ऐसे समय में बनी है, जब ईरान से जुड़े लंबे संघर्ष के कारण मध्य पूर्व का क्षेत्रीय तनाव हाई लेवल पर बना हुआ है। अमेरिका के इन सहयोगियों के ऊपर ईरान ने काफी हमले किए थे। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध-जैसा हमला किया, जिसके बाद से हालात बिगड़े हुए हैं।

युद्धविराम के साये में युद्ध की तैयारी

अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ युद्ध नौवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। हालांकि, 8 अप्रैल के बाद से एक नाजुक युद्धविराम लागू हुआ, जिसे तीन हफ्तों से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन, यह संघर्ष कब फिर से शुरू हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अस्थायी शांति काल में अमेरिका के सहयोगी देश खुद को तैयार कर रहे हैं। चूंकि ईरान और अमेरिका के बीच अब भी स्थायी शांति वाला समझौता नहीं हो पाया है, ऐसे में ये देश खुद को फिर से तैयार करना चाहते हैं।

अमेरिका को हो रहा दोहरा फायदा

इससे अमेरिका को भी फायदा हो रहा है और इजरायल, कतर, कुवैत और यूएई को भी राहत मिल रहा है। हालांकि, अमेरिका को एक तरह का दोहरा फायदा हो रहा है, जहां अपने हमलों से उसने दुश्मन ईरान को कमजोर किया, वहीं दूसरी ओर असुरक्षित महसूस करने वाले सहयोगी देशों को हथियार भी बेच दिए क्योंकि हथियारों का बाजार डर के बाद ही शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-irgc-announces-new-maritime-rules-over-persian-gulf/181961

आईआरजीसी ने समुद्री क्षेत्र के लिए घोषित किए 'नए नियम'

Related to this topic: