प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हवा में रिफ्यूलिंग टेस्ट से बढ़ी ताकत

अमेरिका ने बी-21 विमान में हवा में किया ईंधन भरने का परीक्षण

अमेरिकी एयर फोर्स ने अगली पीढ़ी के स्टील्थ बमवर्षक बी-21 रायडर के हवा में रिफयूलिंग के परीक्षण के बाद उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला है।

अमेरिका ने बी-21 विमान में हवा में किया ईंधन भरने का परीक्षण

US B-21 Raider Completes Mid-Air Refueling Test |

आर्लिंग्टन (अमेरिका)। अमेरिकी एयर फोर्स ने अगली पीढ़ी के स्टील्थ बमवर्षक बी-21 रायडर के हवा में रिफयूलिंग के परीक्षण के बाद उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला है। अधिकारियों ने बताया यह विमान टैंकर फ्लीट का दबाव कम करेगा और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा। रायडर के रिफ्यूलिंग टेस्ट से साबित होता है कि लंबी दूरी तक मार करने के प्लेटफॉर्म की दिशा में यह बड़ा कदम है। बी-21 ने हवा में केसी-135 स्ट्रटोटैंकर से तेल भरा।

टैंकर फ्लीट पर घटा दबाव, प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा

इस विमान की अन्य खूबियों पर प्रकाश डालते हुए वायुसेना प्रमुख केन विल्सबक ने कहा- 'लंबी दूरी तक मार करने वाले इस बॉम्बर ने हमारे टैंकर फ्लीट की मांग कम कर दी है। साथ ही हमारी संपदा को संयुक्त बलों के लिए मुक्त कर दिया और हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया है। इसके अलावा इस विमान ने रोजगार के विस्तृत विकल्प दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस विमान ने ऐसे समय में टैंकर पर निर्भरता कम की है जब रिफ्यूलिंग विमानों पर दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-escalates-clash-with-pope-leo-xvi-over-iran-stance/174646

ट्रंप और पोप लियो 16 के बीच जुबानी जंग तेज, ईरान मुद्दे पर बढ़ी तल्खी

Related to this topic: