प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रंप का खर्ग द्वीप पर कब्जे का संकेत

अमेरिका चाहे तो खर्ग द्वीप पर कर सकता है कब्जा: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका चाहे तो ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र- खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है।

अमेरिका चाहे तो खर्ग द्वीप पर कर सकता है कब्जा ट्रंप

US can annex Kharg Island if it wants: Trump |

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका चाहे तो ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र- खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है। फाइनेंसियल टाइम्स के साथ एक भेंटवार्ता में उन्होंने बताया कि अमेरिका के पास कई विकल्प हैं और खार्ग द्वीप पर कब्जा करना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा। ट्रंप के मुताबिक, इस जगह की सुरक्षा बहुत मजबूत नहीं है, इसलिए इसे 'आसानी से लिया जा सकता है।'

तेल संसाधनों पर नियंत्रण है असली मकसद

ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका मुख्य मकसद ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण पाना है। उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस कदम का विरोध कर रहे हैं, लेकिन वे उनकी राय से सहमत नहीं हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर अमेरिका ऐसा कदम उठाता है, तो उसे वहां कुछ समय तक मौजूद रहना पड़ सकता है। यानी, सिर्फ कब्ज़ा ही नहीं बल्कि लंबे समय तक नियंत्रण बनाए रखना भी योजना का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-claims-progress-in-us-iran-talks-via-pakistan/153006

पाकिस्तान के जरिए ईरान से वार्ता में सकारात्मक प्रगति: डोनाल्ड ट्रंप

Related to this topic: