प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा अमेरिका

ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा अमेरिका, संभावित परिस्थितियों के लिए तैयार की जा रही योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले के विकल्पों के बारे हाल में विचार-विमर्श किया। 'न्यूयार्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा अमेरिका संभावित परिस्थितियों के लिए तैयार की जा रही योजना

फाइल फोटो |

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले के विकल्पों के बारे हाल में विचार-विमर्श किया। 'न्यूयार्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका चुनिंदा स्थानों पर हमले की तैयारी में है जिनमें गैर सैन्य ठिकाने भी हैं। ये ठिकाने आंतरिक सुरक्षा से जुड़े हैं। हालांकि, अभी तक किसी एक रणनीति पर सहमति नहीं बनी है। 

केवल संभावित परिस्थितियों के लिए तैयार की जा रही यह योजना

अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी तरह की सैन्य तैनाती या हथियारों की आवाजाही नहीं की गई है। यह योजना केवल संभावित परिस्थितियों के लिए तैयार की जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ऐसी रणनीतिक योजना बनाना राष्ट्रीय सुरक्षा प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है। इसका यह अर्थ नहीं है कि अमेरिका जल्द ही ईरान पर हमला करेगा।

प्रदर्शनकारियों मौत की सजा भी संभव

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनों में शामिल लोगों को अल्लाह का दुश्मन माना जाएगा। इसके तहत मौत की सजा तक का प्रावधान है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की मदद करने वालों पर भी यही आरोप लगाए जा सकते हैं। अभियोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी नरमी के तेजी से मुकदमे चलाएं और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ट्रंप ने प्रदर्शन का किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि ईरान शायद पहले से कहीं ज्यादा आज़ादी के करीब है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका ईरानी जनता की मदद के लिए तैयार है। इसके अलावा अमेरिकी विदेश विभाग ने भी कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनियों को हल्के में न लिया जाए। बयान में कहा गया कि जब ट्रंप कोई बात कहते हैं, तो वे उस पर अमल करने की क्षमता और इरादा दोनों रखते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/gmail-is-getting-smarter-working-like-a-personal-assistant/104479

'Gmail' भी अब हो रहा है स्मार्ट, करेगा पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम

Related to this topic: