प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अमेरिका की कोशिश: ईरान को परमाणु बम से रोकना

ईरान को परमाणु बम से रोकना चाहता है अमेरिका

नई दिल्ली। अमेरिका की रणनीति में बदलाव, चाहता है ईरान को परमाणु हथियार बनाने और खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता हासिल करने से रोकना।

ईरान को परमाणु बम से रोकना चाहता है अमेरिका

Regional Stability |

नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया को लेकर अमेरिका की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका चाहता है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना पाए और साथ ही वह ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता भी हासिल न कर सके, जो उसके मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम हो।

अमेरिका की नई रणनीति

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज की एडजंक्ट वरिष्ठ फेलो बोन्नी ग्लिक ने कहा कि अमेरिका अब ईरान की सैन्य क्षमताओं पर कड़ी नजर रखते हुए उसकी मिसाइल और परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने की दिशा में काम कर रहा है।

परमाणु हथियार बनने से रोकना लक्ष्य

ग्लिक ने एएनआई से बातचीत में कहा कि अमेरिका का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु शस्त्र विकसित न कर पाए। इसके साथ ही अमेरिका चाहता है कि ईरान ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली भी विकसित न कर सके जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

सहयोगी देशों की बढ़ी चिंता

उन्होंने कहा कि अमेरिका के सहयोगी देश इजराइल को भी इस बात की गंभीर चिंता है कि ईरान हिजबुल्ला, हमास और हूती जैसे संगठनों को आर्थिक मदद दे रहा है। यह स्थिति केवल इजराइल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।

रायसीना डायलॉग में उठा मुद्दा

रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान ग्लिक ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा तनाव कई वर्षों से जारी क्षेत्रीय अस्थिरता का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि खमेनेई शासन पर लगातार दबाव बढ़ रहा है और उसके कई अधिकारी मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़े: इरान में लड़ाके भेजने की बात आधारहीन

https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-iraq-kurd-forces-denied-atack/147561

Related to this topic: