प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ईरान युद्ध के बीच कुवैत में अमेरिकी...

ईरान युद्ध के बीच कुवैत में अमेरिकी F-15 जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित

ईरान से युद्ध में अमेरिका को पहला बड़ा झटका एक F-15 फाइटर जेट के क्रैश के रूप में लगा है। यह विमान कुवैत में गिरा है।

ईरान युद्ध के बीच कुवैत में अमेरिकी f-15 जेट क्रैश पायलट सुरक्षित

US F-15 Fighter Jet Crashes in Kuwait Amid Iran War |

तेहरान। ईरान से युद्ध में अमेरिका को पहला बड़ा झटका एक F-15 फाइटर जेट के क्रैश के रूप में लगा है। यह विमान कुवैत में गिरा है। उसे उड़ा रहा पायलट और उसका सहयोगी इजेक्ट कर निकलने के बाद पैराशूट के जरिए उतर गए हैं।

इंजन फेलियर या 'फ्रेंडली फायर' की आशंका

इस बीच, सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन धीरे-धीरे क्रैश हो रहा है। देखने से लगता है कि उसका इंजन काम नहीं कर रहा। यह जेट ऐसे समय में क्रैश हुआ है जब अमेरिका के साथ ईरान की जंग चल रही है। ईरान इजरायल और मिडिल ईस्ट में मौजूद सैन्य ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है। ऐसे में इस जेट के क्रैश होने से कई तरह की अटकलें लग रही हैं। हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फ्रेंडली फायर से क्रैश हुआ। इसका आशय है- अमेरिका या सहयोगियों ने गलती से ही अपने विमान को निशाने पर ले लिया।

अली अल सलेम बेस के पास हादसा

कुवैत में क्रैश हुआ फाइटर जेट अमेरिका का था। कुवैत में अमेरिका की सेना मौजूद है, खासकर अली अल सलेम एयर बेस जैसे स्थानों पर, जहां अमेरिकी सेना होस्ट की जाती हैं। कुवैत खुद F-15 का उपयोग करता है, लेकिन यह क्रैश अमेरिकी विमान का ही हुआ है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अमेरिकी पायलट को लोग कार के ट्रंक में बैठा देते हैं। बाद में पुलिस आती है और उसे ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई जाती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-allows-foreign-students-to-exit-via-land-borders-amid-rising-tensions/146781

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए राहत: तेहरान ने दी लैंड बॉर्डर से सुरक्षित निकलने की इजाजत

Related to this topic: