अमेरिकी सेंट्रल कमान ने बड़े तेज सैनिक अभियान की घोषणा करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि पिछले सप्ताह ईरान के अंदर लक्ष्यों पर हजारों हमले किए गए।
वाशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने बड़े तेज सैनिक अभियान की घोषणा करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि पिछले सप्ताह ईरान के अंदर लक्ष्यों पर हजारों हमले किए गए। 'एक्स' पर जारी अपने बयान में सैन्य कमान ने जारी मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में सैन्य बलों ने पहले हफ्ते में तीन हजार लक्ष्यों पर हमले किए गए। हमने हमले के इस क्रम में कोई ढिलाई नहीं की है।
ईरान को करना होगा आत्मसमर्पण: डोनाल्ड ट्रंप
इस सैन्य कार्रवाई के समानांतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान के साथ कोई डील नहीं की जाएगी। उसको आत्मसमर्पण करना होगा। 'ट्रूथ सोशल' पर किए पोस्ट में ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और उसके सहयोगी, खासकर इजराइल ईरान के साथ तभी कोई समझौता करेंगे जब ईरान का नेतृत्व पूरी तरह हट नहीं जाए और उसकी जगह 'महान और स्वीकार्य नेतृत्व' नहीं आ जाए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/youth-dies-after-chasing-phone-snatcher-at-delhi-station/147827
शाहदरा स्टेशन पर मोबाइल स्नैचर का पीछा करते युवक की ट्रेन से कटकर मौत