प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेरिका फिर टैरिफ लगाने की फिराक में

अमेरिका ने भारत सहित 16 देशों के खिलाफ शुरू की 'अनुचित व्यापार' जांच

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत, चीन और बांग्लादेश समेत अपने 16 प्रमुख व्यापारिक पार्टनर्स के खिलाफ कथित 'अनुचित व्यापार तरीके अपनाने' के खिलाफ नई जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका ने भारत सहित 16 देशों के खिलाफ शुरू की अनुचित व्यापार जांच

फाइल फोटो |

वाशिंगटन। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत, चीन और बांग्लादेश समेत अपने 16 प्रमुख व्यापारिक पार्टनर्स के खिलाफ कथित 'अनुचित व्यापार तरीके अपनाने' के खिलाफ नई जांच शुरू कर दी है। इस कदम का मकसद टैरिफ लागू करने के लिए दबाव बनाना है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि पहले लागू किए गए टैरिफ अवैध है।

सेक्शन 301 के तहत कार्रवाई

यह जांच 1974 के व्यापार कानून के 'सेक्शन 301' के तहत की जा रही है। यह 'सेक्शन 301' अमेरिका को उन देशों पर एकतरफा टैक्स बढ़ाने की शक्ति देता है, जो उसकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहे हों। यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के मुताबिक, इस जांच के कारण इस साल गर्मियों तक भारत, चीन, यूरोपीय संघ और मैक्सिको जैसे देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं।

जबरन मजदूरी से बने सामान पर जांच

ग्रीयर ने यह भी कहा कि गुरुवार को वे ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत एक और जांच शुरू करेंगे, जिसका उद्देश्य जबरन मजदूरी से बने सामान के अमेरिकी आयात पर प्रतिबंध लगाना है। इस जांच में 60 से ज्यादा देशों को कवर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका पहले ही चीन के शिनजियांग क्षेत्र से आने वाले सोलर पैनल और अन्य सामान के आयात पर कार्रवाई कर चुका है। यह कार्रवाई उइगर फोर्स्ड लेबर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत की गई थी, जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कानून के रूप में मंजूरी दी थी। नई जांच से ऐसी कार्रवाई अन्य देशों तक भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-to-set-up-cm-model-composite-schools-from-pre-primary-to-class-12/148813

यूपी में शुरू होंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, एक ही कैंपस में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक पढ़ाई

Related to this topic: