प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान ने बिछाईं बारूदी सुरंगें, जवाबी तैयारी तेज

अमेरिका खर्ग द्वीप पर कब्जे की तैयारी में, ईरान बिछा रहा बारूदी सुरंग

अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि अमेरिका फारस की खाड़ी में अपनी भू उपस्थिति बढ़ा रहा है। उसका उद्देश्य संभवत: ईरान में खर्ग द्वीप पर कब्जा करना है।

अमेरिका खर्ग द्वीप पर कब्जे की तैयारी में ईरान बिछा रहा बारूदी सुरंग

US Prepares to Seize Kharg Island, Iran is laying landmines |

तेहरान। अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि अमेरिका फारस की खाड़ी में अपनी भू उपस्थिति बढ़ा रहा है। उसका उद्देश्य संभवत: ईरान में खर्ग द्वीप पर कब्जा करना है। दूसरी तरफ ईरानियों ने कहा है कि उन्होंने बारूदी सुरंगें बिछानी शुरू कर दी है और अतिरिक्त फोर्स भेज रहे हैं।

खर्ग द्वीप: ईरान की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन

नाम गुप्त रखने वाले सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने खबर दी है कि अमेरिका जिन संभावित जगहों पर अपने उभयचर (जो जल-थल दोनों में काम कर सके) सेना उतार सकता है, वहां ईरान आदमी और शस्त्रों को नष्ट करने वाली सुरंगें बिछा रहा है।
इस बीच खबर है कि अमेरिकी सैन्य विभाग अतिरिक्त सैन्य कर्मियों को और एयर डिफेंस सिस्टमों को तैनात कर रहा है। इन सैन्य कर्मियों में अमेरिकी एलीट कमांडो यूनिट शामिल हैं, जिन्हें जमीनी लड़ाई का खास अनुभव है।

क्या है खर्ग द्वीप की अहमियत

एक अन्य खबर के अनुसार, खर्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह काफी छोटा द्वीप है, लेकिन इसे ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। यहां ईरान के प्रमुख तेल टर्मिनल हैं, जहां से देश का लगभग 90% कच्चे तेल का निर्यात होता है। यहां गहरे पानी का बंदरगाह भी है, जो बड़े तेल टैंकरों को ऑपरेट करने के लिए अच्छा माना जाता है। यह द्वीप ईरान के बुशहर प्रांत के अंतर्गत आता है। इसकी लंबाई लगभग 8 किमी और चौड़ाई 4-5 किमी है। खर्ग द्वीप ईरान की मुख्य भूमि से लगभग 25-28 किमी दूर स्थित है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-called-herself-pandava-and-bjp-leaders-kauravas/151952

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने को पांडव और भाजपा नेताओं को बताया कौरव

Related to this topic: