प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इस कदम से चीन हो सकता है नाराज

ताईवान को अमेरिका 10 अरब से ज्यादा के शस्त्र देगा

अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को 10 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के हथियारों का पैकेज देने की घोषणा की है। उसमें मध्यम दूरी के मिसाइलें, हॉवित्जर तोपें और ड्रोन शामिल हैं।

ताईवान को अमेरिका 10 अरब से ज्यादा के शस्त्र देगा

ताईवान को अमेरिका 10 अरब से ज्यादा के शस्त्र देगा

इस कदम से चीन हो सकता है नाराज

वाशिंगपन/तेईपे। अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को 10 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के हथियारों का पैकेज देने की घोषणा की है। उसमें मध्यम दूरी के मिसाइलें, हॉवित्जर तोपें और ड्रोन शामिल हैं। विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इस कदम से चीन की नाराजगी देखने को मिल सकती है।
ताइवान न्यूज आउटलेट ने बताया है कि अमेरिका से मिलने वाले संभावित हथियारों में हिमार्स राकेट सिस्टम, एंटी टैंक मिसाइल और ड्रोन शामिल हैं। जिसकी कीमत करीब 1.1 अरब अमेरिकी डालर के करीब है। आठ में से पांच शस्त्र पैकेज में -एम109ए7 ह्वित्जर्स, हिमर्स  राकेट सिस्टम, टीओडब्लू एंटी टैंक मिसाइल और एफजीएम 148 जेबलिन एंटी टैंक मिसाइल की कीमत 39.45 करोड़ अमेरिकी डालर बैठेगी। 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार यह बिक्री 'अमेरिकी राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों की सेवा करती है, क्योंकि यह प्राप्तकर्ता की सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक बनाने और विश्वसनीय रक्षात्मक क्षमता बनाए रखने के निरंतर प्रयासों का समर्थन करती है।' बयानों में आगे कहा गया, 'प्रस्तावित बिक्री प्राप्तकर्ता की सुरक्षा में सुधार करेगी और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन तथा आर्थिक प्रगति बनाए रखने में मदद करेगी। उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका-चीन रिश्तों में नई दरार पैदा कर सकता है. लेकिन ताइवान गदगद हो जाएगा। उसके पास अब खुद की ताकत खूब बढ़ जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः

राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई अब लखनऊ में

https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-uk-citizenship-case-in-lucknow/101572

Related to this topic: