प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान गिरा

इराक में गिरा अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान

टैम्पा फ्लोरिडा (अमेरिका)। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी बोइंग केसी 135 स्ट्राटो टैंकर क्रैश हो गया है।

इराक में गिरा अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान

US Army |

टैम्पा फ्लोरिडा (अमेरिका)। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी बोइंग केसी 135 स्ट्राटो टैंकर क्रैश हो गया है। वह सैन्य अभियानों के लिए इराक के हवाई क्षेत्र में विमान में तेल भर रहा था। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। इस विज्ञप्ति में सेंट्रल कमान ने कहा है कि यह विमान हादसा मित्र देश के हवाई क्षेत्र में 'इपिक फ्यूरी' के दौरान हुई। इस अभियान में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा। अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि यह हादसा किसी दुश्मन या मित्र की गोलीबारी की वजह से नहीं हुआ है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि  फिलहाल मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। स्थिति साफ होने पर और जानकारी दी जाएगी। सेना ने सैनिकों के परिवारों की निजता का सम्मान करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

तेजी से बदल रहे ईरान के हालात: ट्रंप

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान की स्थिति तेजी से बदल रही है। उन्होंने अमेरिकी सेना की ताकत की प्रशंसा की। व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने  ट्रंप ने संकेत दिया कि उनकी सरकार अब वे कदम उठा रही है, जो दशकों पहले उठाए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में सेना को मजबूत करने के लिए जो काम किए गए, उसी का नतीजा है कि आज अमेरिकी सेना इतनी मजबूती से काम कर रही है। ट्रंप ने यह भी माना कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सेना पर इतनी निर्भरता बढ़ेगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए मजबूत सेना बहुत जरूरी हो गई है।

ईरान बोला- मिसाइल हमले में गिरा अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन  

बगदाद (इराक)। ईरान की सरकारी मीडिया ने ईरानी सेना के सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि पश्चिमी इराक में प्रतिरोधी ग्रूप (रजिस्टेंस ग्रूप) के मिसाइल हमले में अमेरिकी सेना का रिफ्यूलिंग प्लेन मार गिराया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान में सवार सभी छह सर्विस मेंबर भी मारे गए।
प्रेस टीवी ने भी रिपोर्ट दी है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कार्प्स के जन संपर्क विभाग ने भी बताया कि रजिस्टेंस फ्रंट का एयर डिफेंस सिस्टम बोइंग केसी- 135 स्ट्राटोटैंकर को निशाना बनाने में सफल रहा। वह एक हमलावर फाइटर जेट में तेल भर रहा था।

यह भी पढ़े: कंधार एयरपोर्ट पास पाक हवाई हमला]

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistani-airstrike-near-kandahar-airport-fuel-depot/148959

Related to this topic: