प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बर्फीले तूफान से कांपा अमेरिका

बर्फीले तूफान से कांपा अमेरिका, 14000 फ्लाइटें निरस्त

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म यानी बर्फीला तूफान 'फर्न' के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सुरक्षा के मद्देनज़र शनिवार से सोमवार के बीच 14800 फ्लाइटो को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

बर्फीले तूफान से कांपा अमेरिका 14000 फ्लाइटें निरस्त

US shaken by snowstorm, 14,000 flights were cancelled |

वाशिंगटन। अमेरिका में इस समय विंटर स्टॉर्म यानी बर्फीला तूफान 'फर्न' का कहर देखने को मिल रहा हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सुरक्षा के मद्देनज़र शनिवार से सोमवार के बीच 14800 फ्लाइटो को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल अमेरिकी एयरलाइंस की तय 43 प्रतिशत फ्लाइटें निरस्त हैं। यह तूफान तेज होता जा रहा है जो देश के दो तिहाई पूर्वी हिस्से से होकर गुजरेगा। मौसम की इस भयावह स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आपातकाल घोषित कर दिया है।

विंटर स्टॉर्म 'फर्न' के कारण रद्द हैं करीब 14 हजार उड़ानें

देश के कई राज्‍य इस समय बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, विंटर स्टॉर्म 'फर्न' की वजह से बीते शनिवार यहां करीब 4,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि रविवार की 8,800 से ज्यादा उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी हैं। वर्तमान में करीब 14 हजार उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

 37 राज्यों में लगभग 190 मिलियन लोग प्रभावित

रॉकी पर्वतमाला से लेकर न्यू इंग्लैंड तक फैले 37 राज्यों में लगभग 190 मिलियन लोग यानी अमेरिका की आधी से अधिक आबादी प्रभावित है। इन राज्‍यों में फूड डिलीवरी समेत कई सेवाएं प्रभावित हैं। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क आने-जाने वाली सभी फ़्लाइट्स 25 और 26 जनवरी को कैंसिल कर दी गई हैं, क्योंकि रविवार सुबह से सोमवार तक न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और US ईस्ट कोस्ट के आस-पास के इलाकों में भारी बर्फ़बारी के साथ तेज़ सर्दियों का तूफ़ान आने का अनुमान है, जिसका फ़्लाइट ऑपरेशन पर काफ़ी असर पड़ेगा।

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी 

एयर इंडिया की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों को बताया गया है कि यदि उन्होंने इन तारीखों पर एयर इंडिया की उड़ान बुक की है, तो उनकी टीमें हर संभव सहायता करेंगी। बर्फीले तूफान का असर यहां के दक्षिणी राज्य टेक्सास तक पहुंच गया है, वहां हजारों घरों की बिजली गुल है। अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में भारी बर्फबारी, ओले और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। न्यू मैक्सिको से लेकर टेनेसी घाटी तक के क्षेत्रों में बर्फ, पाला और स्‍नोफॉल लगातार जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के मध्य और पूर्वी हिस्सों में खतरनाक ठंड पड़ रही है। जहां हवा की ठंडक माइनस 20 और माइनस 30 डिग्री तक गिर रही है। तापमान औसत से 10-40 डिग्री नीचे है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-police-officers-suspended-in-neet-aspirant-death-case/130502

NEET उम्मीदवार की मौत मामले में दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

Related to this topic: