प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली ऐसी कार्रवाई

अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबोया

यूनाइटेड स्टेट्स के सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर पीट हेगसेथ ने बुधवार को स्पष्ट किया कि एक अमेरिकी सबमरीन ने ईरानी वॉरशिप IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबो दिया।

अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत iris dena को टॉरपीडो से डुबोया

US Submarine Sinks Iranian Warship IRIS Dena in Indian Ocean |

वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका)। यूनाइटेड स्टेट्स के सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर पीट हेगसेथ ने बुधवार को स्पष्ट किया कि एक अमेरिकी सबमरीन ने ईरानी वॉरशिप "IRIS Dena" को टॉरपीडो से डुबो दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार हिंद महासागर में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में अपने आप को सुरक्षित समझ रहे एक ईरानी वॉरशिप को अमेरिकन सबमरीन ने डुबो दिया।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐतिहासिक सैन्य हमला

हेगसेथ ने कहा, "मंगलवार को हिंद महासागर में एक अमेरिकी सबमरीन ने एक ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया, जिसे लगा कि वह इंटरनेशनल पानी में सेफ है। इसके बजाय, उसे एक टॉरपीडो से डुबो दिया गया। शांत मौत। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी दुश्मन शिप को टॉरपीडो से डुबोया गया।"

अमेरिकी नौसेना की वैश्विक ताकत का प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि 1945 के बाद यह पहली बार हुआ है जब अमेरिका की नौसेना की एक 'फास्ट अटैक' पनडुब्बी ने दुश्मन के जंगी जहाज पर एक सिंगल मार्क 48 टॉरपीडो से हमला कर उसे तुरंत डुबो दिया और समुद्र की गहराई में पहुँचा दिया। उन्होंने आगे कहा कि वह सभी को यह याद दिलाना चाहते हैं कि यह अमेरिका की उस वैश्विक पहुंच का एक शानदार प्रदर्शन है जिसके जरिए वह दूर तैनात किसी भी दुश्मन को ढूंढकर खत्म कर सकता है। इस तरह के बड़े स्तर पर ऐसी कार्रवाई करने की क्षमता दुनिया में केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के पास ही है।

श्रीलंका द्वारा बचाव कार्य और हताहतों की जानकारी

डिपार्टमेंट ऑफ़ वॉर ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें IRIS डेना पर टॉरपीडो का हमला दिखाया गया है। इससे पहले, श्रीलंकाई नेवी ने कहा था कि उसने "IRIS Dena" से 30 लोगों को बचाया है, जो मुश्किल में थे। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस पर करीब 180 लोग सवार थे। राजधानी कोलंबो के दक्षिण में गाले में श्रीलंका के तट से करीब 40 किलोमीटर (25 मील) दूर जहाज से एक संकट का सिग्नल मिला था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने स्पष्ट किया कि बचाए गए लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए करापितिया हॉस्पिटल ले जाया गया।

ईरान का कथित पलटवार का दावा

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ईरानी वॉरशिप डुबाए जाने के जवाब में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला किया जिससे जहाज में आग लग गई है। हालांकि अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nitish-kumar-files-nomination-for-rajya-sabha/147332

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, तेजस्वी ने भाजपा पर बोला हमला

Related to this topic: