प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

एयरक्राफ्ट कैरियर के करीब आने का आरोप

अमेरिका ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत ने एक ईरानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ के बेहद करीब आने की कोशिश कर रहा था।

अमेरिका ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

अमेरिका ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

एयरक्राफ्ट कैरियर के करीब आने का आरोप

वाशिंगटन। अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत ने एक ईरानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ के बेहद करीब आने की कोशिश कर रहा था। खतरे को भांपते हुए अमेरिका के फाइटर जेट F-35 ने तुरंत कार्रवाई की और ड्रोन को मार गिराया। 
रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को यूएसएस अब्राहम लिंकन अरब सागर में अपनी नियमित गश्त और परिचालन गतिविधियों पर था। तभी रडार पर एक अज्ञात हवाई वस्तु को तेजी से कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की ओर बढ़ते हुए देखा गया। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह ईरान का ‘शाहिद-139’ ड्रोन था। जब चेतावनी और प्रोटोकॉल के बावजूद ड्रोन ने अपना रास्ता नहीं बदला और विमानवाहक पोत के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की, तो अमेरिकी नौसेना ने इसे शत्रुतापूर्ण कार्रवाई माना। कैरियर पर तैनात F-35 फाइटर जेट ने उड़ान भरी और सटीक निशाना लगाते हुए ईरानी ड्रोन को समुद्र में ही मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में अमेरिकी पोत या किसी भी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इसे भी पढ़ेंः

चीन ताईवान की जगह कहीं भारत पर न हमला कर दे

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-ex-officer-doubt-china-attacked-india/131926

Related to this topic: