प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शांति वार्ता से पीछे हटने के दिए संकेत

जेलेंसिकी ने प्रस्ताव पढ़ा ही नहीं, ट्रंप निराश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर निराश हैं। उन्होंने संकेत दिए कि वे इस शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं।

जेलेंसिकी ने प्रस्ताव पढ़ा ही नहीं ट्रंप निराश

Donald Trump |

जेलेंसिकी ने प्रस्ताव पढ़ा ही नहीं, ट्रंप निराश

शांति वार्ता से पीछे हटने के दिए संकेत 

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर निराश हैं। उन्होंने संकेत दिए कि वे इस शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं। 
एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे थोड़े निराश हैं, क्योंकि जेलेंस्की ने अभी तक शांति प्रस्ताव को पढ़ा भी नहीं हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। 
वॉशिंगटन डीसी में रविवार को केनेडी सेंटर के रेड कार्पेट पर मीडिया ने ट्रंप से यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर सवाल किया। इस पर ट्रंप ने कहा, 'मैं थोड़ा निराश हूं, क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक शांति प्रस्ताव पढ़ा भी नहीं है।' डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा है कि उनके पिता यूक्रेन शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं। दोहा फोरम में अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने दावा किया कि यूक्रेन रूस की तुलना में ज्यादा भ्रष्ट देश है। साथ ही उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी बहुत अच्छा प्रचारक बताया। 

यूक्रेन शांति वार्ता पर नहीं बन पा रही सहमति

अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका के मियामी में तीन दिनों तक यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर चर्चा हुई, लेकिन बातचीत में कोई हल नहीं निकल सका। दोनों ही पक्षों ने कहा कि बातचीत अच्छी रही, लेकिन कुछ मुद्दों पर यूक्रेन ने सहमति नहीं दी। रूस द्वारा कब्जाए गए इलाकों पर यूक्रेन अपना दावा छोड़ने क तैयार नहीं है। यूक्रेन में इन दिनों भ्रष्टाचार का मुद्दा भी छाया हुआ है। दरअसल रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी आंद्रिए येरमाक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। यूक्रेन में उनके घर पर छापेमारी हुई है। इसके बाद येरमाक ने इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच मॉस्को में बैठक हुई थी। उस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि बैठक में अच्छी बातचीत हुई, लेकिन शांति वार्ता पर सहमति बनाना आसान नहीं है। वहीं जल्द ही यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इससे साफ है कि यूक्रेन शांति वार्ता का मामला बेहद जटिल होता जा रहा है। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर निराशा जाहिर की।

इसे भी पढ़ेंः

सिंध संस्कृति रैली में बवाल, 45 गिरफ्तार, 5 पुलिसकर्मी घायल

https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-sindh-culutural-railly-clash/100367

Related to this topic: