प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वेनेजुएला सहयोग के एजेंडे पर मिलकर काम करने को...

वेनेजुएला सहयोग के एजेंडे पर मिलकर काम करने को इच्छुक, अमेरिका को भेजा संदेश

वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रग्ज ने संदेश भेजकर अमेरिकी सरकार से कहा है कि दोनों देश मिलकर सहयोग के एजेंडे पर काम करें।

वेनेजुएला सहयोग के एजेंडे पर मिलकर काम करने को इच्छुक अमेरिका को भेजा संदेश

फाइल फोटो |

काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रग्ज ने संदेश भेजकर अमेरिकी सरकार से कहा है कि दोनों देश मिलकर सहयोग के एजेंडे पर काम करें।

उन्होंने 'इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा है कि यह विश्व और अमेरिका के लिए संदेश है कि वेनेजुएला शांति और शांति पूर्ण सहअस्तित्व के प्रति वचनबद्ध है। उनके देश की आकंक्षा है कि वह बिना बाहरी खतरे के सम्मानपूर्ण माहौल में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के बीच रहे। हमारा विश्वास है कि विश्व शांति तभी स्थापित होगी जब हर राष्ट्र के बीच आपस में शांति की गारंटी हो। 

डेल्सी ने कहा है कि हम अमेरिका और वेनेजुएला और क्षेत्र के अन्य देशों के बीच संतुलित और सम्मानजनक संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-and-opposition-party-leader-shubhendu-adhikari-wrote-letter-to-the-ceo/103722

भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

Related to this topic: