वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हवाई हमले का आदेश देने के कुछ...
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़र्ग द्वीप पर बड़े हवाई हमले का आदेश देने के कुछ घंटे बाद एक वीडियो फूटेज जारी किया। उसमें दिखाया गया है कि ईरानी ठिकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया है। साथ ही कहा गया है कि ईरान निर्णायक पराजय झेल रहा है और अब वार्ता के जरिए समाधान खोजने का प्रयास कर रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रूथ सोशल' पर वक्तव्य जारी कर ट्रंप ने कहा है-'फेक न्यूज मीडिया इस रिपोर्ट पर घृणा करेगी कि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने ईरान के खिलाफ इतना बड़ा हमला किया है। ईरान पूरी तरह पराजित हो चुका है और अब डील करना चाह रहा है लेकिन वैसा डील हमें मंजूर नहीं है।'
पहले ट्रंप ने इस अभियान को मध्य पूर्व के इतिहास का सर्वाधिक ताकतवर बांबिंग हमला करार दिया था। इसमें द्वीप को खास तौर पर निशाना बनाया गया। ख़र्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का महत्वपूर्ण केंद्र है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए तेजी से कदम उठाने की योजना बना रहा है। वह बहुत जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करना शुरू कर देगा।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी को बाधित करता है तो द्वीप के तेल बुनियादी ढांचे पर भी हमला किया जा सकता है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने ख़र्ग द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों को 'पूरी तरह से नष्ट' कर दिया है, और चेतावनी दी है कि अगला निशाना तेल सुविधाएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/shubhendu-adhikari-appeals-to-governor/149131