प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वेनेजुएला के कच्चे तेल का शोधन करेंगे : IOCL

वेनेजुएला के कच्चे तेल का शोधन करेंगे : आईओसीएल

Davos : दावोस (स्विटजरलैंड)। इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लि. (आईओसीएल) के चेयरमैन एएस साह्नेय ने कहा है..

वेनेजुएला के कच्चे तेल का शोधन करेंगे  आईओसीएल

वेनेजुएला के कच्चे तेल का शोधन करेंगे : आईओसीएल |

Davos : दावोस (स्विटजरलैंड)। इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लि. (आईओसीएल) के चेयरमैन एएस साह्नेय ने कहा है - भारतीय रिफाइनरी मजबूत स्थित में हैं। अगर वेनेजुएला से कच्चा तेल मिलता है तो उसका शोधन करने में सक्षम हैं। 

संवाद समिति एएनआई से बातचीत में सह्नने ने कहा कि इंडियन आयल ने पहले भी वेनेजुएला के कच्चे तेल का शोधन किया है। फिर इसका  एडमिक्स्ड फार्म में शोधन कर सकता है। उन्होंने कहा कि सब कुछ व्यवस्थित हो जाता है, वेनेजुएला से कच्चा तेल की खेप आनी शुरू हो जाती है तो क्यों नहीं वेनेजुएला से तेल आयात किया जा सकता? हमने पहले भी जब उपलब्ध हुआ तो वेनेजुअला के तेल का शोधन किया है। 

दावोस में विश्व आर्थिक मंच में उन्होंने एएनआई से कहा कि हमारी रिफाइनरी में विविधता है, हमारी रिफाइनरी मजबूत स्थिति में हैं। वे एडमिक्स तरीके से शोधन कर सकती है। हम जब वेनेजुएला का कच्चा तेल उपलब्ध होगा, हम उसका शोधन करेंगे। 

उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब सैन्य अभियान के जरिए अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कब्जे में ले लिया और अंतरिम सरकार से पांच करोड़ बैरल तेल भेजने का डील किया। इस तेल की कीमत 5.2 अरब डालर होगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mobile-calling-to-get-costlier-tariffs-hike-in-july/105765

Related to this topic: