प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

बीएसई सेंसेक्स में 42.63 अंक गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में 42.63 अंक गिरावट, निफ्टी 26150 से ऊपर बंंद हुआ

Share Market : क्रिसमस से पहले विदेशी निवेशक की मुनाफावसूली से भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली का दौर लौटता दिखा।

बीएसई सेंसेक्स में 4263 अंक गिरावट निफ्टी 26150 से ऊपर बंंद हुआ

बीएसई सेंसेक्स में 42.63 अंक गिरावट, निफ्टी 26150 से ऊपर बंंद हुआ |

Share Market : क्रिसमस से पहले विदेशी निवेशक की मुनाफावसूली से भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली का दौर लौटता दिखा। बाज़ार में नए पॉजिटिव संकेतों की कमी के कारण दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट स्तरों पर बंद हुए। निफ्टी किसी तरह 26150 से ऊपर बंंद होने में कामयाब रहा।

मार्केट में लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज बीएसई सेंसेक्स 42.63 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 85,524.84 के स्तर पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स 4.75 अंक या 0.018 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 के स्तर पर बंद हुए। दो दिनों की तेजी के बाद आज बीएसई सेंसेक्स 42.63 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 85,524.84 के स्तर पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स 4.75 अंक या 0.018 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 के स्तर पर बंद हुए।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि दो दिनों की तेजी के बाद आज चुनिंदा सेक्टर में मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहा। इसके अलावा निफ्टी की एक्सपायरी के चलते भी बाजार में उतार-चढ़ा बना रहा।

हालांकि ब्रॉडर मार्केट हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.07 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 30,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन भी मिलाजुला रहा। IT, हेल्थकेयर, PSU बैंक, रियल्टी 0.2-0.8 प्रतिशत नीचे रहे, जबकि मीडिया इंडेक्स 0.6 प्रतिशत ऊपर और मेटल इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़ा, PSU इंडेक्स 0.5 प्रतिशत ऊपर और एनर्जी इंडेक्स 0.6 प्रतिशत ऊपर रहा। 

गिरावट के बावजूद मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 475.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 475.32 लाख करोड़ रुपये रहा था। नहीं इससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 30,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

एक्सचेंज पर कुल 4,365 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,291 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,893 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 181 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 107 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 85 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

आज के चढ़ने वाले प्रमुख शेयर 

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें आईटीसी के शेयरों में 1.27 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर 0.78 फीसदी से लेकर 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के गिरने वाले प्रमुख शेयर 

सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस का शेयर 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा और टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.88 फीसदी से लेकर 0.97 फीसदी तक की गिरावट रही।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/people-in-pok-troubled-by-power-outages/102264

Related to this topic: