रीवा के भुंड़हा में CCTV फुटेज में बिना चालक के सड़क पर चलती दिख रही बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोग इसे लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और रहस्यमयी वीडियो सामने आया है। समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुंड़हा स्थित घसिया मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में देर रात एक ऐसी घटना कैद हुई है, जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान और भयभीत हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक मोटरसाइकिल सड़क पर सामान्य गति से चलती हुई गुजरती दिखाई दे रही है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस बाइक पर कोई भी चालक या सवार नजर नहीं आ रहा है।
CCTV में बिना सवार के चलती दिखी बाइक
वीडियो की समयावधि के अनुसार, रात के समय एक मकान के बाहर लगे CCTV कैमरे की नज़र में यह घटना कैद हुई। सड़क पर अचानक एक बाइक की टेल लाइट और हेडलाइट जलती हुई दिखाई देती है। बाइक सड़क पर बिल्कुल संतुलित तरीके से आगे बढ़ती है, मुड़ती है और निकल जाती है। पूरी फुटेज में बाइक का हैंडल पकड़ने या उस पर बैठने वाला कोई भी इंसान नजर नहीं आ रहा। जैसे ही यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इलाके में तरह-तरह की अफवाहें और चर्चाएं शुरू हो गईं।
बाइक के वीडियो पर छिड़ी बहस
मंदिर के आसपास के कुछ स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि रात के सन्नाटे में बिना चालक के बाइक चलना किसी अमानवीय शक्ति या 'भूत' का काम हो सकता है। तकनीकी या जानबूझकर किया गया स्टंट? हालांकि, समझदार वर्ग और विशेषज्ञों का मानना है कि यह किसी तकनीकी खराबी जैसे न्यूट्रल में ढलान पर बाइक का लुढ़कना या किसी दूर से चलाए जाने वाले ऑटोमैटिक/रिमोट सिस्टम या फिर कैमरे के एंगल के कारण छुपा हुआ स्टंट भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत 3 गंभीर घायल