पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से वैश्विक बाजारों में दबाव बना और निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनाई। निफ्टी (NSE Nifty) कारोबार के दौरान 24,700 के नीचे पहुंच गया।
मुंबई। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल से शेयर बाजार में निवेशकों में आज पूरी तरह निराशा छायी रही। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से वैश्विक बाजारों में दबाव बना और निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनाई। निफ्टी (NSE Nifty) कारोबार के दौरान 24,700 के नीचे पहुंच गया और एक महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों की संपत्ति में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तरों पर खरीददारी से कुछ रिकवरी दिखी, लेकिन फिर यह एक फीसदी से अधिक टूट गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,048 अंक या 1.29 फीसदी गिरकर 80,238.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 313 पॉइंट या 1.24 फीसदी लुढ़ककर 24,900 के नीचे चला गया और 24,865.70 के स्तर पर बंद हुआ।
मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 8.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 78.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
मिडकैप इंडेक्स कारोबार के दौरान लगभग 2,100 पॉइंट्स ऊपर-नीचे हुए और अंत में 935 अंत गिरकर 58,181 के स्तप पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 689 अंक गिरकर 59,840 पर आ गया। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो डिफेंस, मेटल्स और हेल्थकेयर को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। मिडिल ईस्ट देशों में एक्सपोजर रखने वाले शेयरों में खासतौर से गिरावट देखने को मिली।
हफ्ते के पहले दिन सोमवार की गिरावट में निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 456.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 463.50 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये घटा है।
शेयर बाजार तेज गिरावट के बावजूद बीएसई सेंसेक्स तीन शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2.09 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके अलावा सन फार्मा और आईटीसी के शेयर 0.35 फीसदी से लेकर 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
खाड़ी युद्ध के कारण का शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा का शेयर 6.25 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इंडिगो के शेयरों में 2.89 फीसदी से लेकर 5.0 फीसदी तक की गिरावट रही। एलएंडटी के शेयर 5.00 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.42 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 3.29 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.89 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.85 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.58 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.92 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.87 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shahs-bengal-vision-job-boost-safety-and-an-end-to-infiltration/146898
बंगाल में शाह की हुंकार: 45 दिनों में सातवां वेतन आयोग और घुसपैठियों की विदाई का वादा